फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Remind to litigants Better Justice : Justice

वादकारियों को दिलाएं बेहतर न्याय: न्यायमूर्ति

Sat, 07 Nov 2015 11:31 PM IST
Pilibhit
Pilibhit Updated Sat, 07 Nov 2015 11:31 PM IST
विज्ञापन
Remind to litigants Better Justice : Justice

उच्च न्यायालय इलाहाबाद के न्यायमूर्ति वीके मिश्रा ने कहा कि वादकारियों को बेहतर न्याय दिलाने के लिए अधिवक्ता प्रयासरत रहेें।

विज्ञापन

न्यायमूर्ति मिश्रा संयुक्त बार एसोसिएशन के सभा कक्षा में अभिनंदन कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि जिले के अधिवक्ता  योग्य हैं। वह अपनी योग्यता क्षमता से जनसामान्य को बेहतर न्याय दिलाएं। अधिवक्ता समाज के दर्पण होते हैं। नए अधिवक्ताओं को नवीनतम कानूनों की जानकारी के लिए प्रयासरत रहना चाहिए। बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष धीरेंद्र मिश्र ने उन्हें बताया कि जमानतियों की हैसियत तस्दीक करने में तहसील व पुलिसकर्मी समय लगाते हैं। धन व समय की बर्बादी होती है। इस पर न्यायमूर्ति ने मौजूद सीजेएम सुनील कुमार सिंह से कहा कि तीन दिन में हैसियत तस्दीक होकर न आने पर जमानत नामे प्रोवीजनली स्वीकृत करके रिहाई आदेश भिजवा देना चाहिए, जिससे लोग अनावश्यक जेलों में न रहें।
इस मौके पर वरिष्ठ अधिवक्ता बीडी पांडेय, अध्यक्ष किशनलाल, सचिव महेश शर्मा, कोषाध्यक्ष अशोक पाठक, राजीव अवस्थी, अविनाश मिश्रा, अवधेश मिश्रा, बाबूराम शर्मा, एमएल शर्मा, रामचंद्र गंगवार, रामपाल गंगवार, सत्यप्रकाश वर्मा, करन वर्मा, संजय बरूआ, वीरेंद्र सक्सेना, वृंदावन मौर्य, रामौतार रस्तोगी, निशी अवस्थी, चंद्रपाल गंगवार थे।
विज्ञापन


न्यायमूर्ति ने दिलाई पदाधिकारियों को शपथ
सेंट्रल बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति वीके मिश्रा ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि पदाधिकारी अपनी पूरी ऊर्जा से विधि व्यवसाय को और ऊंचाईयों तक ले जाने का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला जजी के सभाकक्ष में हुए शपथ समारोह के मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति मिश्रा ने कहा कि अधिवक्ताओं को समय समय पर सेमीनार भी करनी चाहिए। जिसमें कानूनी मामलों पर चर्चा हो। प्रदेश बार काउंसिल सदस्य शिरीष मेहरोत्रा ने कहा कि सेंट्रल बार को ई-लाइब्रेरी दिलाने के लिए वह प्रयासरत हैं। वह सदैव अधिवक्ता हितों में काम करते रहेंगे। इस मौके पर शिवशर्मा ने अध्यक्ष, विमल वर्मा ने सचिव, रामकुमार ने उपाध्यक्ष, राकेश प्रजापति ने आडीटर, राजेश्वर प्रसाद ने कोषाध्यक्ष, भारतभूषण पांडेय ने लाइब्रेरेरियन और नुजहत खान ने सह सचिव पद की शपथ ली। चुनाव अधिकारी डॉ. गोवर्धन लाल वर्मा और सह चुनाव अधिकारी विकास शर्मा ने पदाधिकारियों को स्मृति चिन्ह दिए। मुख्य अतिथि व अतिथियों को दोशाला भेंट कर स्मृति चिन्ह दिए गए।

समारोह में प्रभारी जिला जज योगेश चंद्र त्रिपाठी, एडीजे विनय कुमार, शिवमणि शुक्ला, पंकज कुमार उपाध्याय, विजय कुमार गुप्ता, अहसान हुसैन, सत्यप्रकाश, सीजेएम सुनील कुमार सिंह, मनोज कुमार, राजेश कुमार, सुरेंद्र कुमार पासवान, असगर अली, कोर्ट मैंनेजर शशिकांत सिंह, डीजीसी काजी रिफाकत हुसैन फरहान, अधिवक्ता अश्विनी अग्निहोत्री, अशोक वाजपेई, संतराम राठौर, सरोज वाजपेई, राजकमल राजन, जीएस मोहन, महेंद्र पाल शर्मा, संतोष मिश्रा, संतोष गुप्ता ने भी विचार व्यक्त किए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed