{"_id":"5a0b24c44f1c1b60678bb309","slug":"remembers-uncle-nehru-sports","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाचा नेहरू को याद किया, हुए खेलकूद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चाचा नेहरू को याद किया, हुए खेलकूद
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत।
Updated Tue, 14 Nov 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
nehru"s b.day
- फोटो : amar ujala
बाल दिवस पर स्कूलों में रही कार्यक्रमों की धूम
खुला आश्रयगृह में बच्चों ने काटा केक
जिले भर में प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती धूमधाम से मनाई गई। स्कूल-कॉलेजों में खेलकूद प्रतियोगिताओं के अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए। जिसमें बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
स्प्रिंगडेल कॉलेज में लगे बाल मेले का शुभारंभ डायरेक्टर आरके धवन और प्रधानाचार्य चारू धवन ने पंडित नेहरू के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर किया। यहां फैंसी ड्रेस, एकल गायन, एकल नृत्य, बेबी शो आदि प्रतियोगिताएं हुईं। विधायक संजय गंगवार ने लकी ड्रा के विजेताओं को पुरस्कृत किया। गोदावरी एस्टेट स्थित खुला आश्रय गृह में सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता दलीप कुमार व नीलम यादव ने दीप प्रज्वलन किया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए और केक भी काटा। इशिता मिश्रा ने बाल श्रम की स्थिति पर प्रकाश डाला। आश्रय गृह द्वारा उपलब्ध कराए गए स्वेटर भी बांटें। संचालन सुधांशू मिश्रा ने किया, परियोजना समन्वयक अनामिका मिश्रा ने सभी आभार जताया। लार्ड कृष्णा स्कूल में भी बाल मेले का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य रोजी दीक्षित ने चाचा नेहरू के बारे में बताया। बच्चों ने खानपान के स्टाल भी लगाए। मनोरंजक गेम्स भी आयोजित किए गए। प्रबंधक सनी दीक्षित ने चाचा नेहरू के बताए मार्ग का अनुसरण करने का आह्वान किया। पीलीभीत पब्लिक स्कूल में भी बाल मेला लगा। विज्ञान प्रदर्शनी में मोटरबोट, प्रोजेक्टर, वाटरपंप, मनी प्रिंटर ग्रेट वॉल आफ चाइना आदि का प्रदर्शन किया गया। शेक्सपियर की कविताएं, वेस्ट मेटेरियल से बनी वस्तुओं का भी प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर प्रधानाचार्य पल्लवी गुप्ता सहित शिक्षिकाएं मौजूद रहीं। मॉडल स्कूल कैंच में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ खेलकूद प्रतियोगिताएं भी हुईं। कक्षा चार और पांच के बीच कबड्डी, कक्षा तीन, चार व पांच के बच्चों ने सेक रेस में भाग लिया। इंचार्ज प्रधानाध्यापक गिरजेंद्र कुमार सहित शिक्षक मौजूद रहे। सनातन धर्म बांके बिहारी राम इंटर कॉलेज में प्रवक्ताओं ने पंडित नेहरू के योगदान पर विस्तार से रोशनी डाली। यहां प्रबंधक रवि बजाज, प्रभारी प्रधानाचार्य ओमप्रकाश वर्मा, डॉ. वीर सिंह आजाद आदि ने विचार रखे। स्प्रिंगडेल कॉलेज में बच्चों ने शिक्षिकाओं संग चाचा नेहरू को पुष्प अर्पित किए। बच्चों ने म्यूजिकल गेम खेला और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किए। कोआर्डीनेटर सिमरनजीत कौर ने आभार जताया। संतराम सरस्वती शिशु मंदिर व सरस्वती शिशु/विद्या मंदिर साहूकारा में बाल दिवस धूमधाम से मनाया गया। आचार्य जगदीश त्यागी ने विचार रखे। अंगूरी देवी सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में बाल दिवस मनाया गया। रेशू जायसवाल ने पंडित नेहरू के बारे में विस्तार से बताया। खेलकूद प्रतियोगिता भी हुईं। इस दौरान 19 वूमेन पॉवर एंजिल को परिचय पत्र बांटे गए। शैमरॉक किरन स्कूल में चल रहे चिल्ड्रन वीक का समापन हो गया। अंतिम दिन क्राउन मेकिंग एक्टीविटी हुई। प्रधानाचार्य अदिति सक्सेना ने चाचा नेहरू के बारे में बताया। चौधरी निहाल सिंह इंटर कॉलेज व चौधरी निहाल सिंह महाविद्यालय ऐमी में चाचा नेहरू का जन्मदिन बाल दिवस के रूप में मनाया गया। इस दौरान वाद विवाद, कवि सम्मेलन व खेलकूद प्रतियोगिताएं भी हुई। यहां अध्यक्ष जगवीर सिंह, प्रबंधक दिग्विजय सिंह, प्रधानाचार्य वीरेशपाल आदि मौजूद रहे। विशिंग बेल स्कूल में हस्तकला प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। बच्चों ने फोटो फ्रेम, केटरपिलर, सांता क्लाज, रेनवो हाउस, कंडील, ज्वैलरी, वेदर क्लॉक, झूला, बास्केट आदि का प्रदर्शन किया। बच्चों को उपहार दिए गए। प्रधानाचार्य लीना गुप्ता मौजूद रहीं। ज्ञान इंटरनेशनल स्कूल में बाल मेले का आयोजन किया गया। बच्चों ने खजानों की मटकी, कशीनो, थ्रोबॉल, स्लिप, हूपला आदि खेलों में हिस्सा लिया। खानपान के भी स्टाल लगाए गए। प्रधानाचार्य पूजा छाबड़ा व प्रबंधक देवेंद्र सिंह छाबड़ा ने चाचा नेहरू के बारे में बताया।
पूरनपुर। सेंट जोसेफ स्कूल में बाल दिवस पर शिक्षकों ने बच्चों के लिए कार्यक्रम प्रस्तुत किए। स्कूल के प्रबंधक फादर सेल्वाडोर डिसूजा ने दीप प्रज्वलित किया। शिक्षकों ने गीत और कव्वाली प्रस्तुत की। संचालन राजीव सिंह और गुरप्रीत कौर ने किया। ईशर अकादमी सीनियर सेकेंड्री स्कूल सकरिया में कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य सरदार गुरदीप सिंह व प्रशासक हरप्रीत सिंह ने कराया। सीनियर वर्ग के बच्चों में वॉलीबाल मैच हुआ। प्राइमरी कक्षाओं के बच्चों ने विभिन्न सांस्क़ृतिक कार्यक्रम पेश किए। अकाल अकादमी गोमती में कक्षा एक से पांच तक के बच्चों में फल दौड़, सैक रेस, पग बाधा दौड़ हुई। इसमें युवराज सिंह पहला स्थान पाया। कक्षा नौ से बारह तक के बच्चों में निबंध प्रतियोगिता हुई। प्रधानाचार्य अशोक सिंह गुलेरिया ने बच्चों को जागरूक रहने को कहा। राज रेजीडेंसल स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। एमडी राज गुप्ता ने चाचा नेहरू के जीवन परिचय पर प्रकाश डाला। नारी शक्ति क्लब ने जीजीआईसी और कन्या जूनियर हाईस्कूल में बच्चों को मोजे बांटे। क्लब की अध्यक्ष सविता खंडेलवाल, मुक्ता जैन, मिंटी मंडेर, मीरा गुप्ता, मीनाक्षी, मंजू, मोनिका, संगीता, नीतू, प्रभा, रानो मंजरी आदि मौजूद रहे। रोटरी क्लब पूरनपुर ग्रीन ने प्राथमिक स्कूल नंबर एक, पूर्व माध्यमिक स्कूल और प्राथमिक स्कूल नई बस्ती ने बच्चों को कॉपी, पेन बांटे। अध्यक्ष विनय गुप्ता, कौशलेंद्र सिंह भदौरिया, डॉ. दिनेश गुप्ता, शैलेंद्र गुप्ता, संदीप गुप्ता आदि थे। मदरसा अंजुमन जमीअतुल सब्बाग, मदरसा फैजाने खालिद, सनातन धर्म बाल विद्या मंदिर, सनातन धर्म बाल विद्या मंदिर जूनियर हाईस्कूल में भी बाल दिवस मनाया गया।
विज्ञापन
बीसलपुर। बालाजी गर्ल्स इंटर कॉलेज में हुए बाल मेले का उद्घाटन दिग्विजय सिंह ने गुब्बारा उड़ाकर किया। मेले में स्टाल और विज्ञान प्रदर्शनी भी लगाई गई। प्रदर्शनी प्रधानाचार्य डॉ मंजू अग्रवाल के निर्देशन में लगी। मकतब जामिया रजविया मदरसे में हुए बाल दिवस कार्यक्रम में मौलाना आसिफ मिसवाही, प्रधानाध्यापक मोहम्मद आरिफ, प्रबंधक डॉ रेहान अली ने बच्चों से मेहनत से पढ़ने को ताकीद की। कैम स्कालर्स स्कूल में सीनियर वर्ग कैरम सिंगलस में आशीष पटेल, कैरम डबल्स में अंश, शतरंज में अंशिका गंगवार प्रथम रहीं। जूनियर वर्ग की कैरम सिंगल्स में अनुश्री, कैरम डबल्स में आशुतोष प्रथम रहे। जूनियर वर्ग की अंग्रेजी कहानी लेखन प्रतियोगिता में पूर्णिमा प्रथम, निबंध लेखन में अधिकांश प्रथम रहे।
मझोला। एसके लिटिल चैंप्स में प्रबंधक जगजीत सिंह पंडित नेहरू के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित किए। बच्चों ने देशभक्ति पर आधारित कार्यक्रम पेश किए। प्रधानाचार्य एनसी पाठक ने बच्चों को अच्छा नागरिक बनने की प्रेरणा दी। नेहरू इंटर कॉलेज में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। प्रधानाचार्य ओमपाल सिंह ने चाचा नेहरू के बारे में बताया। सरस्वती विद्या मंदिर में प्रधानाचार्य सूरज सिंह यादव ने पंडित नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण किया। यहां कबड्डी और खो-खो प्रतियोगिता भी हुई।