{"_id":"5ea1d14e8ebc3e90906142d3","slug":"relief-in-lockdown-pilibhit-news-bly403619953","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहतः मीट-मछली की दुकानें खुलेंगी, मैकेनिक, प्लंबर और कारपेंटर आज से कर सकेंगे काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहतः मीट-मछली की दुकानें खुलेंगी, मैकेनिक, प्लंबर और कारपेंटर आज से कर सकेंगे काम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। प्रदेश में सबसे पहले कोरोना मुक्त हुए पीलीभीत के जिला प्रशासन ने लॉकडाउन के नियमों में कुछ और ढील दे दी है। अब मीट-मछली के शौकीनों के लिए तो है ही काम छोड़कर घर में बैठे प्लंबर्स, मैकेनिकों के लिए अच्छी खबर है। इन कामगारों को काम करने की अनुमति दे दी गई है। प्रशासन ने जनमानस की सहूलियत के लिए कुछ दुकानों और प्रतिष्ठानों को खोलने की अनुमति दी है। हालांकि इसमें लोगों को सामाजिक दूरी के नियम का पालन करना होगा। इसको लेकर रोस्टर जारी किया गया है।
जनपद के कोरोना संक्रमण से मुक्त होने के बाद प्रशासन ने लॉकडाउन के बीच जनमानस को सहूलियत देने के उद्देश्य से कुछ दुकानों और प्रतिष्ठानों को खोलने की अनुमति दी है। कृषि मशीनरी और इसके स्पेयर पार्ट्स, कृषि उर्वरक, बीज एवं कीटनाशक की दुकानें, फार्म मशीनरी से संबंधित कस्टम, पशु चारा, पशु आहार, मीट, मुर्गा, मछली की दुकानें, केबल सेवाएं, पैकेजिंग और मैटेरियल की दुकानें खुलेंगी। इसके अलावा ई-कामर्स के माध्यम से सभी प्रकार सामानों की आपूर्ति करने वाले संस्थान और दुकानें, कोरियर सेवाओं से संबंधित प्रतिष्ठान, प्लबर्स, कारपेंटर, मोटर मैकेनिक सुबह छह से नौ बजे तक अपनी दुकानें खोल सकेंगे। इनके अलावा कृषि मशीनरी रिपेयरिंग की दुकानें, हाइवे पर ट्रक रिपेयरिंग दुकानें सुबह दस बजे से शाम चार बजे तक खुल सकेंगी। डोर टू डोर डिलीवरी का कार्य समय सीमा से मुक्त रहेगा। डीएम वैभव श्रीवास्तव ने दुकान संचालकों से सामाजिक दूरी व्यवस्था का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। मास्क लगाने या भीड़ जुटाने की लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
खाद्य पदार्थों की नई मूल्य सूची फिर जारी
प्रशासन ने किराना सामान और सब्जी के नए मूल्य की सूची एक बार फिर जारी की है। इसमें अधिकांश मूल्य पुरानी सूची के हैं। कुछ खाद्य सामग्री के रेट बढ़े हैं तो कुछ के घटे हैं।
विज्ञापन
खाद्य पदार्थों के नए रेट
नाम खुदरा मूल्य रुपये प्रति किलो
आटा 22 से 25
चावल कॉमन 28 से 30
चावल मंसूरी 35
नमक 15
चीनी 35 से 38
सरसों का तेल 120 लीटर
हल्दी 200
लाल मिच 250
दाल उड़द 100 से 105
मूंग दाल 120 से 125
अरहर दाल 85 से 90
दाल अरहर छोटी 100
मसूर दाल 85 से 95
दाल चना 62 से 65
काला चना 65
बेसन 70
मैदा 22 से 26
सूजी 28 से 30
राजमा 105 से 110
आलू 18 से 20
प्याज 13 से 15
टमाटर 14 से 15
हरी मिर्च 15 से 18
खीरा छह से आठ
हरी धनिया आठ से 10
लहसुन 80 से 90
गोभी आठ से 10
लौकी पांच से सात
अदरक 70 से 80
पपीता 30 से 35
सेब 80 से 100
केला 30 से 35
संतरा 40 से 55
अनार 90 से 100
तुरई 55 से 60
हरी मटर 35 से 40
अंगूर 40 से 50 रुपये