{"_id":"66c502583aa773ac64080610","slug":"registration-of-60-vehicles-running-without-permit-will-be-cancelled-pilibhit-news-c-121-1-pbt1009-121243-2024-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: बिना परमिट दौड़ रहे 60 वाहनों का निरस्त होगा पंजीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: बिना परमिट दौड़ रहे 60 वाहनों का निरस्त होगा पंजीकरण
विज्ञापन
पीलीभीत। बिना फिटनेस और परमिट के करीब 60 वाहन सड़कों पर दौड़ रहे हैं। इनके संचालकों को नोटिस जारी करने के बाद भी पत्राचार अधूरे होने पर सख्ती बरती जा रही है। एआरटीओ कार्यालय की ओर से नोटिस जारी किया गया है कि यदि संचालक पत्राचार पूरे नहीं करेंगे तो छह माह के लिए उनके वाहनों का पंजीकरण निरस्त कर दिया जाएगा।
जनपद में बिना फिटनेस और परमिट पर सड़क पर दौड़ने वाले वाहनों पर सख्ती बरती जा रही है। चेकिंग कर ऐसे वाहनों पर कार्रवाई भी हो रही है, लेकिन इसके बाद भी कई ऐसे वाहन स्वामी हैं जो सख्ती को दरकिनार कर अधूरे पत्राचार के सहारे ही वाहनों को चला रहे हैं। पूर्व में कई बार नोटिस जारी कर वाहनों की फिटनेस आदि करने पर जोर दिया गया, लेकिन संचालकों पर उसका कोई असर नहीं पड़ा।
एआरटीओ वीरेंद्र सिंह ने बताया कि 60 वाहनों को चिह्नित किया गया है। इन वाहनों का फिटनेस और परमिट अधूरा पाया गया है। कई बार नोटिस जारी करने के बाद भी सुधार नहीं हो सका है। अब अंतिम चेतावनी जारी की गई है, जिसके बाद उक्त वाहनों का छह माह के लिए पंजीकरण निरस्त करने की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।