फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Refused to perform last rites until accused are arrested, agreed after being explained

Pilibhit News: आरोपियों की गिरफ्तारी न होने तक अंतिम संस्कार से किया इन्कार, समझाने पर मानें

Sat, 25 Jan 2025 12:15 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sat, 25 Jan 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
Refused to perform last rites until accused are arrested, agreed after being explained
मझोला। हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिजनों ने शुक्रवार को युवती के शव का अंतिम संस्कार करने से इन्कार कर दिया। जानकारी पर पुलिस विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। परिजनों से बातचीत कर जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। इसके बाद परिजन माने और शव का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

न्यूरिया क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती की बृहस्पतिवार को संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। परिजनों ने प्रेमी पर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने और बातचीत करने घर जाने पर प्रेमी, ग्राम प्रधान व उसके परिजनों पर विषाक्त पदार्थ खिलाकर युवती की हत्या करने का आरोप लगाया था। पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी।
विज्ञापन

पोस्टमार्टम के बाद देर शाम शव घर पहुंचा। शुक्रवार को परिजनों ने अंतिम संस्कार रोक दिया। उनका कहना था कि पुलिस नामजद आरोपियाें की गिरफ्तारी करे। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी सहित अन्य पुलिसकर्मी गांव पहुंचे। परिजनों से बातचीत की गई। आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब दो घंटे बाद परिजन माने। इसके बाद शव का अंतिम संस्कार किया गया। थाना प्रभारी रूपा बिष्ट ने बताया कि परिजनों को निष्पक्ष कार्रवाई का आश्वासन दिया गया। उन्होंने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed