{"_id":"581c8f634f1c1b5465436191","slug":"reflex-loaded-wheat-truck-on-the-highway-was-a-four-hour-jam","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर गेहूं भरा ट्रक पलटा, चार घंटे लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे पर गेहूं भरा ट्रक पलटा, चार घंटे लगा जाम
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Fri, 04 Nov 2016 11:12 PM IST
विज्ञापन
हाईवे पर गेहूं भरा ट्रक पलटा
- फोटो : पीलीभ्ाीत/उत्ततर प्रदेश्ा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
असम हाईवे पर गजरौला के भूड़ा कालोनी के पास गेहूं का बीज लदा ट्रक गड्ढा बचाने के चक्कर में पुलिया से टकराने के बाद पलट गया। चालक व हेल्पर ने कूदकर अपनी जान बचाई। हादसे के बाद चार घंटे तक राहगीर जाम में फंसकर रह गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने ट्रक हटवाकर बमुश्किल जाम खुलवाया। इस दौरान जाम में फंसे राहगीरों की आपस में कहासुनी होती रही।
शुक्रवार सुबह रुद्रपुर से गेहूं का बीज लेकर बस्ती जाने के लिए निकला। असम हाईवे पर गजरौला क्षेत्र के भूड़ा कॉलोनी के पास पहुंचते ही गड्ढा बचाने के चक्कर में ट्रक अनियंत्रित हो गया। पुलिया से टकराने के बाद हाइवे पर पलट गया। ट्रक चालक वसीम और हेल्पर गुड्डू ने कूदकर खुद को बचाया। दोनों के चोटें नहीं आई। कुछ ही देर में हाइवे पर जाम की समस्या खड़ी हो गई। दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। काफी इंतजार करने के बाद भी जाम न खुलने पर फंसे वाहन सवारों की आपस में कहासुनी हो गई। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। जिस पर गजरौला पुलिस मौके पर पहुंची। वाहनों को कतार में खड़ा कराया गया। करीब चार घंटे बाद पलटे ट्रक को हटवाकर जाम खुलवाया जा सके।