{"_id":"663961b820c65644980e9bd4","slug":"recovery-agent-cheated-woman-of-more-than-two-lakh-rupees-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-115888-2024-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: रिकवरी एजेंट ने महिला से दो लाख से अधिक रुपये ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: रिकवरी एजेंट ने महिला से दो लाख से अधिक रुपये ठगे
विज्ञापन
पीलीभीत। रिकवरी एजेंट ने महिला से ऋण की किश्तें लेने के बाद भी बैंक में जमा नहीं की। जानकारी लगने पर महिला ने कोर्ट के आदेश पर सुनगढ़ी थाने में रिकवरी एजेंट के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है।
सुनगढ़ी क्षेत्र के मोहल्ला कुंवरगढ़ निवासी कमला जायसवाल ने बताया कि उसके भाई ने वर्ष 2011-12 में शहर की ही इंडियन बैंक से ऋण लिया था, जो अब इस समय इलाहाबाद बैंक में समाहित हो चुकी है। लॉकडाउन लगने पर आर्थिक समस्या होने के कारण वह ऋण को जमा नहीं कर सके।
इस बीच आठ जुलाई 2022 को उसके भाई की मृत्यु हो गई। उसके बाद सितंबर 2022 में गोला खीरी के सर्वोदय नगर गोला देहात के रहने वाले चंदा बाबू शर्मा और राधेश्याम आए और कहा कि वह रिकवरी एजेंट है। इसके बाद उक्त लोग 26 सितंबर 2022 को 35 हजार, तीन अक्तूबर को नौ हजार, छह अक्तूबर को 25 हजार, 18 अक्तूबर को 15 हजार, 21 अक्तूबर को छह हजार, एक नवंबर को 50 हजार, 11 नवंबर को 1100, तीन दिसंबर को पांच हजार, 30 दिसंबर को 30 हजार और 18 जनवरी 2023 को 21 हजार रुपये ले गए।
विज्ञापन
जब उन्होंने इस राशि की रसीद मांगी, तो उक्त लोग टाल मटोल करने लगे। इसके बाद वसूली पर आना भी बंद कर दिया। जब बात करनी चाही, तो फोन भी बंद आया। एक दिन बैंक से ऋण जमा करने के लिए फोन आया। इस पर जब वह इस बात की जानकारी करने के लिए बैंक गईं, तो जानकारी हुई कि उक्त लोगों ने 35 हजार की किश्त के बाद कोई रुपया बैंक में जमा ही नहीं किया।
आरोप है कि इस प्रकार धोखाधड़ी कर दो लाख 43 हजार रुपये हड़पे गए। इंस्पेक्टर पवन कुमार पांडेय ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच की जा रही है।