{"_id":"673cf059b8846abba50b1184","slug":"recitation-of-sunderkand-and-description-of-balaji-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-125848-2024-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: सुंदरकांड का पाठ और बालाजी का बखान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: सुंदरकांड का पाठ और बालाजी का बखान
विज्ञापन
बीसलपुर। क्षेत्र के तीन मंदिरों में मंगलवार को धार्मिक कार्यक्रम हुए। प्रसाद बांटा गया।
मठिया नाथ मंदिर में विश्व शांति सेवा संस्थान के तत्वावधान में श्रीरामचरित मानस के सुंदरकांड का सस्वर पाठ हुआ। इस मौके पर संस्थान के नगराध्यक्ष शिवराम गुप्ता, अनुज मित्तल, संजय भारद्वाज, श्रीओम अग्रवाल और अरविंद अग्रवाल समेत संस्थान के अधिकतर कार्यकर्ता मौजूद थे।
रामजानकी मंदिर में पुजारी दिनेश शंखधार की देखरेख में बालाजी का संकीर्तन दरबार सजाया गया। कुछ श्रद्धालुओं ने हनुमान चालीसा का पाठ किया। इस मौके पर बालाजी के महत्व का बखान किया गया। उधर गांव नौगंवा नबीनगर के टीबरीनाथ मंदिर में मंदिर के संस्थापक बाबा रामदास त्यागी का स्मृति समारोह मनाया गया। इस मौके पर बाबा रामदास त्यागी के मंदिर संबंधी कार्यकलापों को याद किया गया।
कार्यक्रम में जिले के अलावा प्रदेश के विभिन्न जिलों से एक हजार से अधिक श्रद्धालु शामिल हुए। श्रद्धालुओं के भोजन और रहने का बंदोबस्त मंदिर परिसर में किया गया। आरती और प्रसाद वितरण के साथ तीनों मंदिरों के कार्यक्रमों का समापन हो गया। इन कार्यक्रमों के सिलसिलेे में तीनों मंदिरों में सजावट और प्रकाश का विशेष बंदोबस्त किया गया था।