{"_id":"6176f718c8d81f5c3e45a841","slug":"received-eight-thousand-rupees-for-weighing-paddy-farmers-caught-suspended-pilibhit-news-bly4641258188","type":"story","status":"publish","title_hn":"धान तुलवाने को आठ हजार रुपये वसूले... किसानों ने पकड़ा, निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धान तुलवाने को आठ हजार रुपये वसूले... किसानों ने पकड़ा, निलंबित
विज्ञापन
पूरनपुर मंडी समिति में विपणन सहायक की जेब से निकले रुपयों और नोटों की कराई गई फोटो स्टेट से मिलान ?
- फोटो : PILIBHIT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूरनपुर। रिजेक्ट किए गए धान को तौलने के लिए विपणन सहायक ने किसान से आठ हजार रुपये का सुविधा शुल्क वसूल लिए। मौके पर पहुंचे किसान नेताओं ने वसूले गए रुपये के साथ विपणन सहायक को पकड़ लिया। इस दौरान हंगामा भी हुआ। इसके बाद पकड़े गए विपणन सहायक को पुलिस को सौंप दिया गया। डीएम ने आरोपी को निलंबित कर दिया। इसकी जांच एएसपी और एडीएम को सौंपी गई है।
घटना मंडी समिति के आरएफसी खरीद केंद्र प्रथम की है। गांव पिपरिया मझरा निवासी गुरजिंदर सिंह ने बताया कि अपने और पिता बलराज सिंह, मां अमर कौर के टोकन पर सोमवार दोपहर 12 बजे करीब डेढ़ सौ क्विंटल धान लेकर मंडी समिति में केंद्र पर पहुंचे। जांच में कर्मचारियों ने धान को मानक के अनुरूप न बताते हुए तौल कराने से इनकार कर दिया। आरोप है कि केंद्र पर विपणन सहायक ने धान तुलवाने के लिए सुविधा शुल्क की मांग की। कहा कि बगैर सुविधा शुल्क के धान नहीं तौला जाएगा। गुरजिंदर ने इसकी जानकारी किसान नेता मनप्रीत सिंह और अन्य को दी। किसान नेताओं ने सुविधा शुल्क में दिए जाने वाले पांच-पांच सौ के नोटों की फोटो कॉपी कराकर अपने पास रखी। इसके बाद गुरजिंदर को रुपये देकर कहा कि कर्मचारी को देने के बाद उन्हें मोबाइल फोन पर तत्काल सूचना दें। किसान ने बताया कि रुपये देने के बाद जानकारी किसान नेताओं को दी। इस पर मौके पर पहुंचे किसान नेताओं ने सुविधा शुल्क की वसूली का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। इसके बाद विपणन सहायक की जेब से दी गई रकम निकाली। रुपयों और फोटो स्टेट का मिलान कराया। सुविधा शुल्क के रुपये निकलने पर किसानों ने हंगामा कर पुलिस को बुलाकर विपणन सहायक को सौंप दिया। हालांकि विपणन सहायक कोई सुविधा शुल्क लेने से इनकार कर रहे थे। उन्होंने बताया कि किसी ने चुपके से उनकी जेब में रुपये डाले हैं। कोतवाल रामसेवक ने बताया कि विवाद न हो। इसके चलते विपणन सहायक को कोतवाली ले आए थे। उनको हिरासत में नहीं लिया गया है। अभी कोई तहरीर पुलिस को नहीं दी गई है। डीएम ने जांच के आदेश दिए हैं। जांच के बाद ही कार्रवाई होगी।
धान खरीद में सुविधा शुल्क वसूली की जानकारी हुई है। जिम्मेदार कर्मचारी को निलंबित कर दिया गया है। जांच एडीएम, एएसपी को सौंपी गई है। जांच के बाद कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
- पुलकित खरे, डीएम।
डीएम ने मंडी के खरीद केंद्रों का किया निरीक्षण
पूरनपुर। डीएम पुलकित खरे ने सोमवार को मंडी समिति के धान खरीद केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान मानक के अनुरूप मिले धान की तौल कराई। बगैर धान के मंडी में मिले किसानों और किसान नेताओं को मंडी के बाहर जाने को कहा। साथ ही अगर समस्या है तब निरीक्षण के बाद बताने का तर्क दिया।
डीएम पुलकित खरे ने सोमवार को तहसील सभागार में राइस मिलर्स की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने राइस मिलर्स को धान कुटाई का एग्रीमेंट कराने और खरीद केंद्रों के धान की कुटाई करने को कहा। राइस मिलर्स का कहना था कि मानक के अनुरूप धान को कूटने से वे लोग इनकार नहीं करते। मानक के अनुरूप ही धान को कूटा जाएगा। इसके बाद डीएम ब्लॉक सभागार में पहुंचकर प्रधानों और ग्राम पंचायत सचिवों की बैठक की। इसमें पराली क्षेत्र में न जले, इसके निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि पराली को गोशालाओं को भिजवाए। खाद के गड्ढों में एकत्र कराकर डिकंपोजर से उसे नष्ट कराए। सीडीओ प्रशांत कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि पराली न जले, इसकी जिम्मेदारी प्रधान और सचिवों की है। इसके बाद डीएम ने मंडी समिति पहुंचकर धान खरीद केंद्रों का निरीक्षण किया। मंडी समिति में बगैर धान के घूमते मिले किसानों और अन्य को फटकार लगाई और मंडी से बाहर जाने को कहा। साथ ही किसानों को अपने धान के ढेरों के पास मौजूद रहने के निर्देश दिए। मंडी में मिले किसान नेताओं पर भी नाराजगी व्यक्त की। कुछ लोगों के मोबाइल कब्जे में ले लिए। इसको लेकर किसान नेताओं में रोष व्यक्त किया। डीएम का कहना था कि धान खरीद केंद्रों का निरीक्षण करने आए हैं। समस्या है तब निरीक्षण के बाद बताएं। डीएम ने खरीद केंद्रों पर किसानों से खरीद की जानकारी ली। किसान गांव चांदूपुर निवासी अंतराम आदि ने टोकन व्यवस्था पर संतुष्टि व्यक्त की। साथ ही कहा कि इससे आम किसानों को खरीद केंद्रों पर धान बिक्री का मौका मिल रहा है।
ई-पॉप मशीनें न चलने की जानकारी दी
पूरनपुर। मंडी समिति के पीसीएफ खरीद केंद्रों सहित अन्य पर ई-पॉप मशीनें न चलने की शिकायत कुछ किसानों ने डीएम से की। इस पर डीएम ने डिप्टी आरएमओ को तलब कर जानकारी की। डिप्टी आरएमओ का कहना था कि इसकी जानकारी इंजीनियर को दे दी गई है। डीएम का कहना था कि जानकारी देना पर्याप्त नहीं है। ई-पॉप मशीनें शीघ्र सही कराएं। इसके अलावा कुछ किसानों ने मंडी में बिजली सप्लाई न होने से धान को साफ करने को डस्टर न चलने की शिकायत की। डीएम ने मंडी सचिव को बिजली सप्लाई व्यवस्था दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। डीएम ने बताया कि 31 डस्टर खरीद होकर आए हैं। शीघ्र ही उनको खरीद केंद्रों पर पहुंचवा दिया जाएगा। मंडनपुर के एक किसान ने धान बिक्री के लिए पंजीकरण न होने की शिकायत की। पूरे मामले को समझाकर उन्होंने एडीएम केबी सिंह को किसान की समस्या का समाधान कराने के निर्देश दिए। किसान मजदूर संगठन के गुरप्रीत सिंह ने टोकन की वैद्यता में किसानों को दो-तीन दिन की छूट दिलाने की मांग की। डीएम का कहना था वजन की बाध्यता समाप्त हो गई है। टोकन में दिनों की बाध्यता को लेकर शासन स्तर पर बात की जाएगी।