{"_id":"68375711b17d8ba177035bd2","slug":"rc-issued-to-barkheda-sugar-mill-rs-134-crore-is-outstanding-pilibhit-news-c-121-1-lkh1003-136835-2025-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: बरखेड़ा चीनी मिल को आरसी जारी, 134 करोड़ है बकाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: बरखेड़ा चीनी मिल को आरसी जारी, 134 करोड़ है बकाया
Thu, 29 May 2025 12:03 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Thu, 29 May 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
पीलीभीत। बरखेड़ा चीनी मिल पर बकाया किसानों के गन्ना भुगतान की अब वसूली की जाएगी। समय से भुगतान न होने पर गन्ना आयुक्त ने बजाज चीनी मिल को आरसी जारी की है। चीनी मिल पर किसानों का करीब 134 करोड़ रुपये का गन्ना भुगतान बकाया है। इसमें 12 प्रतिशत ब्याज भी शामिल है।
जिले में चार चीनी मिलें हैं। इनमें बीसलपुर और पूरनपुर में सहकारी चीनी मिल है। वहीं शहर और बरखेड़ा में निजी चीनी मिल है। जिले की सभी चीनी मिलों में किसानों के भुगतान के मामले में बजाज चीनी मिल बरखेड़ा सबसे फिसड्डी है। चीनी मिल किसानों को उनका बकाया भुगतान पेराई सत्र समाप्त होने के कई माह तक नहीं करता है।
भुगतान के लिए किसानों को मिल और अधिकारियों के चक्कर काटने पड़ते हैं। जिला गन्नाधिकारी खुशीराम भार्गव ने बताया कि बजाज चीनी मिल बरखेड़ा को गन्ना आयुक्त की ओर से आरसी जारी की है। चीनी मिल पर करीब 134 करोड़ का भुगतान शेष है।