{"_id":"575323f24f1c1b7d2810d3a6","slug":"rc-issued-against-seven-former-leaders","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात पूर्व प्रधानों के खिलाफ आरसी जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात पूर्व प्रधानों के खिलाफ आरसी जारी
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
Updated Sun, 05 Jun 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजीव गांधी सेवा केंद्रों के निर्माण और मूल्यांकन के बाद अवशेष धनराशि जमा न करने पर सात पूर्व प्रधानों के खिलाफ प्रशासन ने आरसी जारी की है। इनमें सर्वाधिक 60 हजार रुपये की धनराशि सैजना के पूर्व प्रधान ओमकार पर और सबसे कम मात्र 291 रुपये की धनराशि सुआबोझ के पूर्व प्रधान ललित कुमार पर बकाया है।
शासन की ओर से जिले की 270 ग्राम पंचायतों में राजीव गांधी सेवा केंद्रों के निर्माण को धनराशि प्राप्त हुई थी। 10 लाख प्रति केंद्र के हिसाब से प्राप्त धनराशि को ग्राम पंचायतों के खातों में भेजा गया था लेकिन ज्यादातर ग्राम पंचायतों ने या तो निर्माण ही नहीं कराया या फिर निर्माण अधूरा छोड़ दिया। इस पर डेढ़ वर्ष पूर्व तत्कालीन डीएम ओएन सिंह ने इसकी जांच कराकर प्रधानों और ग्राम पंचायत अधिकारियों से धनराशि वसूलने के आदेश दिए थे। डीएम के निर्देश पर करीब 143 ग्राम प्रधानों और ग्राम पंचायत अधिकारियों को नोटिस जारी कर अवशेष धनराशि वापस जमा करने को कहा गया था। इस पर सात ग्राम प्रधानों को छोड़ बाकी ने रकम लौटा दी। डीएम मासूम अली सरवर के निर्देश पर उपायुक्त मनरेगा डॉ. शिवाकांत द्विवेदी ने इन सातों पूर्व प्रधानों के खिलाफ आरसी जारी की है। डीसी मनरेगा ने बताया कि पूर्व प्रधानों से अवशेष धन की वसूली को आरसी जारी गई है। धन वसूल न होने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
इन पूर्व प्रधानों के खिलाफ जारी हुई आरसी
ब्लाक ग्राम पंचायत प्रधान धनराशि
बरखेड़ा पतरासाकुंवर रामपाल 41232
बरखेड़ा पतरसिया मुन्नी देवी 27450
मरौरी सैजना ओमकार 59247
पूरनपुर चांटफिरोजपुर संजयकुमार 1542
पूरनपुर मकरंदपुर बाबू 20886
पूरनपुर सुआबोझ ललित 291
पूरनपुर जेठापुरखुर्द हृदयनरायन 2822