{"_id":"5e8b71ca8ebc3e76d156cd5d","slug":"rashan-black-marketing-pilibhit-news-bly4019122100","type":"story","status":"publish","title_hn":"गरीबों के राशन पर डाका डालने वालों पर छापा, पांच कोटेदारों पर एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गरीबों के राशन पर डाका डालने वालों पर छापा, पांच कोटेदारों पर एफआईआर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। गरीबों के लिए भेजे गए मुफ्त राशन की कोटेदारों द्वारा कालाबाजारी किए जाने की अमर उजाला में खबर छपने के बाद पूर्ति विभाग की टीम ने सोमवार राशन की कई दुकानों पर छापे मारे। पांच दुकानों में सरकारी राशन की बड़े पैमाने पर कालाबाजारी मिली। इनके अभिलेख भी अधूरे मिले। पांचों कोटेदारों पर आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
लॉकडाउन के मद्देनजर शासन ने मनरेगा और श्रम विभाग से पंजीकृत श्रमिकों समेत अंत्योदय राशन कार्ड धारकों को निशुल्क राशन देने के निर्देश दिए हैं। मगर कुछ कोटेदार गरीबों को मिलने वाले राशन को मुफ्त देने के बजाए उसके दाम वसूल रहे हैं। राशन कोटे की दुकानों पर हो रही कालाबाजारी को अमर उजाला ने सोमवार के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया। इसके बाद डीएम वैभव श्रीवास्तव ने पूर्ति विभाग को जांच करने के आदेश दिए। इस पर पूर्ति विभाग की टीम ने छापे मारे तो तीन जगह घपले पकड़ में आ गए, दो मामले एक दिन पहले पकड़े गए थे। टीम ने पांचों दुकानों पर कालाबाजारी और स्टाक कम मिलना पाया। जांच रिपोर्ट डीएम को सौंपी गई। डीएम वैभव श्रीवास्तव ने कालाबाजारी करने वाले कोटेदारों के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कराने के निर्देश दिए। जिला पूर्ति अधिकारी एपी सिंह ने बताया कि कालाबाजारी करने पर अमरिया ब्लॉक के गांव बढ़ेपुरा के कोटेदार गुरमेज सिंह, महचंदी के कोटेदार छोटेलाल के खिलाफ पूर्ति निरीक्षक रघुवीर चंद द्वारा थाने में आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। ललौरीखेड़ा ब्लॉक के शरीफगंज के कोटेदार जीवन लाल और मरौरी ब्लाक के गांव करोड़ के राशन कोटेदार धर्मपाल के खिलाफ क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी रितेश चंद्रा की ओर से आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। इसकेे अलावा कालाबाजारी करने पर बरखेड़ा ब्लाक के मधुपुरी के कोटेदार शिवकुमार के खिलाफ भी थाने में आवश्यक वस्तु अनिधियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
एसडीएम ने दो जगह पकड़ी घटतौली
अमरिया। क्षेत्र के गांव पिंजरा वमनपुरी में राशन कोटे की दुकान पर घटतौली का मामला सोमवार को प्रकाश में आया। ग्रामीणों ने एसडीएम सौरभ दुबे से शिकायत कर कोटेदार धनीराम पर घटतौली का आरोप लगाया। एसडीएम सौरभ दुबे और बीडीओ डॉ. मुकेश कुमार ने मौके पर पहुंचकर दो इलेेक्ट्रानिक कांटों की जांच की। जांच में दोनों कांटों में घटतौली पाई गई। एसडीएम सौरभ दुबे ने बताया कि रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी गई है। कोटेदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
कोटेदार पर कम राशन देने का आरोप, डीएम से शिकायत
गभिया सहराई। नौजल्हा गांव के ग्रामीणों ने डीएम को पत्र भेजकर कोटेदार पर राशन कम देने और अधिक दाम वसूलने का आरोप लगाया है। ग्रामीण ठाकुरदास, चित्तो, मधुसूदन, विक्की आद ने बताया कि कोटेदार द्वारा एक किलो गेहूं और एक किलो चावल दिया जा रहा है और प्रति एक किलो पर 50 पैसे अतिरिक्त लिए जा रहे हैं। ग्रामीणों ने कोटेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
बीडीओ को जांच में शिकायत मिली सही
बीसलपुर। गांव परसिया निवासी मनरेगा मजदूर ढाकनलाल ने जिला नियंत्रण कक्ष में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि उनके गांव के कोटेदार हरीशंकर ने केवल उन्हें राशन मुफ्त में दिया, जबकि उनके घर के चार सदस्यों से राशन के पैसे अवैध रूप से ले लिए। पांचों लोगों के नाम राशन कार्ड में हैं। बीडीओ जेसी जोशी ने सोमवार को गांव पहुंचकर जांच की, जिसमें आरोप बिल्कुल सही पाए गए। बीडीओ ने कोटेदार से ढाकन लाल के घर के चार सदस्यों से लिए गए पैसे वापस करा दिए और कोटेदार को कड़ी चेतावनी दी।
कालाबाजारी करने वाले पांच उचित दर विक्रेताओं के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। शिकायत मिलने पर जांच सही पाए जाने पर हर हाल में कार्रवाई की जाएगी। -एपी सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी