{"_id":"6585ce5378e33533eb0c41ee","slug":"raped-a-minor-after-entering-the-house-report-filed-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-9646-2023-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: घर में घुसकर नाबालिग से किया दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: घर में घुसकर नाबालिग से किया दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
पीलीभीत। गांव के ही युवक ने घर में घुसकर नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म किया। पास के ही कमरे में सो रहे परिजनों के जागने पर युवक जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। अदालत के आदेश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी पिता का आरोप है कि 15 नवंबर को उसकी नाबालिग पुत्री घर में अकेली थी। पड़ोस के कमरे में दादा-दादी व उसकी छोटी बेटी सो रही थी। गांव का ही भीमसेन रात में करीब नौ बजे उसके घर में घुस आया और उसकी पुत्री से दुष्कर्म किया। पुत्री के शोर मचाने पर पास के कमरे में सो रहे सभी लोग जाग गए।
परिजनों को जागता देख युवक ने उसकी पुत्री के पेट में लात मारते हुए धक्का दे दिया। इसके बाद जान से मारने की धमकी देते युवक वहां से भाग गया। ग्रामीण उसी रात कोतवाली में शिकायत करने के लिए पहुंचा, लेकिन पुलिस ने महज शांतिभंग की कार्रवाई की। इसके बाद पीड़ित पिता ने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने भीमसेन पर दुष्कर्म करने, जान से मारने की धमकी समेत गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी।
विज्ञापन
धोखाधड़ी, शिक्षिका से छेड़खानी करने, फीस हड़पने पर रिपोर्ट
पूरनपुर। धोखाधड़ी कर स्कूल को एक साल के लिए लीज पर लेकर बच्चों की फीस हड़पने, स्कूल मेंं शिक्षिकाओं से अश्लील हरकतें करने, फीस के रुपये मांगने पर गाली-गलौज कर जान से मारने की नीयत से कार चढ़ाने के मामले में अदालत के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
घुंघचाई पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर स्कूल के प्रबंधक की ओर से उत्तराखंड के कस्बा सितारगंज के मोहल्ला बमनपुरी निवासी विजय कुमार राव, उसकी पत्नी बबली राव, पुत्र आयुष कुमार राव और थीमा हेलन लेलिंग के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। आरोप है कि विजय कुमार राव ने उसके स्कूल में अच्छी शिक्षा, अच्छा भवन बनाने का झांसा देकर एक साल के लिए लीज पर लिया था।
धोखाधड़ी कर एक किरायेनामे और अनुबंध पर हस्ताक्षर करा लिए। बाद में स्कूल में शिक्षिकों से सबके सामने अश्लीलता शुरू कर दी। एक शिक्षिका को स्कूल अवकाश के बाद कक्ष में बुलाकर छेड़खानी की गई। बच्चों की फीस के छह लाख रुपये अपने निजी खाते में जमा कर लिए। पंचायत पर 36 हजार रुपये बमुश्किल लौटाए। संवाद