फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Rape report written on the instructions of Deputy CM

Pilibhit News: डिप्टी सीएम के निर्देश पर लिखी दुष्कर्म की रिपोर्ट

Wed, 10 Jan 2024 11:56 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jan 2024 11:56 PM IST
विज्ञापन
Rape report written on the instructions of Deputy CM
बीसलपुर। उप मुख्यमंत्री के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। विवाहिता ने अपने देवर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र की एक महिला ने बताया कि उसके पति का निधन हो चुका है। तीन दिसंबर को तड़के चार बजे देवर उसके घर में घुस आया और तमंचा दिखाकर दुष्कर्म किया। महिला ने ससुर से शिकायत की तो उन्होंने खामोश रहने की हिदायत दी। पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि इस घटना से पहले ससुर भी कई बार छेडख़ानी कर चुके हैं। महिला ने थाने के चक्कर लगाए लेकिन पुलिस ने एक न सुनी।

इसके बाद महिला ने उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से शिकायत की। उपमुख्यमंत्री ने तीन जनवरी को रिपोर्ट दर्ज करने का आदेश पुलिस अधीक्षक को दिया। कोतवाल अशोक पाल ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर दुष्कर्म, छेड़खानी और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में देवर व ससुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन


बच्चों के झगड़े में विवाहिता से युवकों ने की छेड़खानी
- एसपी के आदेश पर सुनगढ़ी पुलिस ने दो युवक और उनकी पत्नियों पर दर्ज की रिपोर्ट
- आरोपियों की पत्नियों पर है पतियों को छेड़खानी के लिए उकसाने का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। एक विवाहिता का आरोप है कि क्षेत्र निवासी दो युवक अपनी पत्नियों के साथ उसके घर में घुस आए और दुष्कर्म की नियत से छेड़खानी की। एसपी के आदेश पर चार लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक मोहल्ला निवासी विवाहिता ने बताया कि दो जनवरी की सुबह लगभग नौ बजे वह घर में अकेले नाश्ता कर रही थी। उसका आठ वर्षीय पुत्र घर के दरवाजे पर खेल रहा था। क्षेत्र निवासी संजीव का बेटा भी उसके साथ खेलने लगा। खेलते समय दोनों बच्चों में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। उस समय वह घर के अंदर ही थी।
इस दौरान संजीव अपने साथी ओमवीर और दोनों की पत्नियां घर में घुस आईं और गालियां देने लगीं। जब उसने विरोध किया तो उक्त लोगों ने विवाहिता के साथ मारपीट शुरु कर दी। इस दौरान दोनों की पत्नियां दरवाजे पर खड़ी हो गईं और अपने-अपने पतियों को गलत काम के लिए उकसाने लगीं। दोनों युवकों ने दुष्कर्म की नियत से उसके साथ छेड़खानी शुरु कर दी। इतना ही नहीं उक्त युवकों ने निजी अंग में डंडा डालने का प्रयास किया तो वह चीखने-चिल्लाने लगी। आसपास के लोग मौके पर आ गए। तब युवक जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए।

महिला ने मामले की शिकायत उसी दिन थाने में की, लेकिन सुनगढ़ी पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। बाद में महिला ने मामले की शिकायत एसपी अतुल शर्मा से की। एसपी के आदेश पर सुनगढ़ी पुलिस ने संजीव, ओमवीर और उनकी पत्नियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed