फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Rape case

बकरी चराने गई मासूम से किशोर ने किया दुष्कर्म

Mon, 28 Dec 2020 01:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 28 Dec 2020 01:04 AM IST
विज्ञापन
Rape case
पीलीभीत/गजरौला। खेत में बकरी चराने गई नौ साल की बच्ची को 16 वर्षीय किशोर खेलने के बहाने गन्ने के खेत में ले गया और फिर दुष्कर्म किया। उसके हाथ-पैर बांधकर रखने का भी आरोप लगाया। पिता से मिली तहरीर पर किशोर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। उधर, आरोपी पक्ष ने लगाए गए आरोपों को गलत बताया। रंजिशन फंसाने की बात कही।
विज्ञापन

थाना गजरौला क्षेत्र के एक व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह पत्नी के साथ बरेली में रहकर मजदूरी करते हैं। गांव में उसका 16 वर्षीय बेटा और नौ साल की बेटी दादी के साथ रहते हैं। शनिवार की दोपहर तीन बजे बेटी बकरी चराने के लिए मकान से 150 मीटर दूर गई थी। वहां पर गांव का 16 वर्षीय किशोर पहले से मौजूद था। वह बच्ची को नजदीक के गन्ने के खेत में ले गया। आरोप है कि रस्सी से हाथ और कपड़े से पैर बांधकर डाल दिया। फिर दुष्कर्म किया। विरोध करने पर डराता-धमकाता रहा। फिर धमकी देकर छोड़ दिया। शाम साढ़े चार बजे बच्ची रोते हुए घर पहुंची और पूरी घटना बताई। उस वक्त बच्ची का भाई पड़ोस के गांव में बाजार गया था। वह शाम छह बजे लौटा तो दादी ने उसे पूरी घटना बताई। फिर भाई ने बहन से पूछने के बाद देेर रात पिता को फोन कर पूरी बात बताई।
विज्ञापन

रात की वजह से पिता शनिवार को नहीं आ सके। रविवार की सुबह बरेली से माता-पिता दोनों गांव आ गए। आरोपी के घर गए, वहां गलती स्वीकारने के बजाए आरोपी और उसके परिवार वालों ने गाली गलौज कर उन्हें भगा दिया। फिर पुलिस को कार्रवाई के लिए तहरीर दी गई। बच्ची ने बंधे हुए हाथ-पैर कैसे खोले, इसका कोई जवाब परिवार भी नहीं बता पा रहा है। फिलहाल, पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराया। आरोपी किशोर को भी हिरासत में ले लिया गया। हालांकि अभी कोई गिरफ्तारी नहीं दिखाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, आरोपी किशोर का कहना है कि उसने कोई दरिंदगी नहीं की है। बच्ची उसके खेत में बकरी लेकर घुस गई थी। इस पर उसने थप्पड़ मारकर भगा दिया था। इसी में झूठे आरोप लगाए गए हैं। यह भी बताया कि बच्ची की मां और उसकी मां के बीच पुराना विवाद भी है। इंस्पेक्टर जेपी सिंह ने बताया कि पिता से मिली तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराकर बयान कराए जाएंगे। पूरे मामले की जांच करा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed