फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Rape case

पांच साल की मासूम से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Fri, 09 Oct 2020 12:49 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2020 12:49 AM IST
विज्ञापन
Rape case
दियोरिया कला/ बीसलपुर। हाथरस कांड को लेकर देश में हाहकार मचा है मगर दुष्कर्म की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रहीं। इस बीच दियोरिया कला में गुरुवार को पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म की घटना प्रकाश में आई है। गांव का ही एक युवक बच्ची को गन्ने के खेत में ले गया और उससे दुष्कर्म किया। बच्ची को ढूंढते हुए परिवार वाले खेत पहुंचे तो आरोपी को पकड़ लिया गया। पुलिस ने एफआईआर दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बच्ची को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, वहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन

दियोरिया कला थाना क्षेत्र के गांव निवासी एक व्यक्ति की पांच साल की बेटी बृहस्पतिवार दोपहर 12.30 बजे अपने घर से कुछ दूर स्कूल के पास खेल रही थी। इस दौरान गांव का ही बाबूराम वहां पहुंच गया। परिवार वालों के अनुसार, वह बच्ची को टॉफी का लालच देकर उसे अपने साथ स्कूल के पीछे गन्ने के खेत में ले गया। वहां उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। अपराह्न दो बजे तक बच्ची के घर न पहुंचने पर परिवार वाले तलाश करने निकले। पीड़िता की मां ने उसके गायब होने की सूचना पुलिस को दी। परिवार वाले बच्ची की तलाश करते हुए गन्ने के खेतों की तरफ पहुंचे तो बच्ची के रोने की आवाज सुनाई दी। परिजन खेत में पहुंचे तो वहां आरोपी भी मौजूद था। इस दौरान पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई। आरोपी ने भागने की कोशिश की तो परिजनों और पुलिस ने उसे पकड़ लिया। बच्ची के बेहोश होने पर पुलिस ने 108 एंबुलेंस से उसे जिला महिला अस्पताल भिजवाया। वहां देर शाम तक उसकी हालत नाजुक बनी हुई थी। पुलिस ने पीड़िता की मां की तहरीर पर दुष्कर्म की एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

पांच साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना शर्मसार करने वाली है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़िता की मां की ओर से दुष्कर्म की एफआईआर दर्ज कर ली गई है। बच्ची का जिला महिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। आरोपी को जेल भेजा जाएगा। - जयप्रकाश, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed