खेत पर जानवर देखने गई किशोरी से दुष्कर्म की कोशिश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेत पर जानवर देखने गई किशोरी को गांव के एक युवक ने धर दबोचा। उसको खींचकर पास के गन्ने के खेत में ले गया और दुराचार करने की कोशिश की। किशोरी के शोर मचाने पर आसपास के कई लोग मौके पर पहुंच गए। जिनको देख आरोपी धमकी देकर भाग निकला। पुलिस ने तहरीर मिलने पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 28 अगस्त की दोपहर को वह खेत पर जानवर देखने गई थी। इस बीच गांव का अंकित कुमार ने उसको रोक लिया। पहले छेड़छाड़ की और फिर खींचकर पास के गन्ने के खेत में ले गया। जहां आरोप है कि किशोरी से दुराचार करने की कोशिश की। पीड़िता के विरोध करने पर आरोपी ने मारने की धमकी दी। किशोरी की चीख पुकार सुनकर पड़ोस के खेत पर काम कर रहे ग्रामीणों के आने पर आरोपी भाग निकला। पीड़िता ने घर जाकर परिवारीजनों को घटना की जानकारी दी। जिसके बाद नामजद तहरीर देकर सख्त कार्रवाई की मांग सुनगढ़ी पुलिस से की है। एसएचओ मोहम्मद कासिम ने बताया कि आरोपी अंकित के खिलाफ पाक्सो एक्ट और छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे है।