फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Rape after engagement, refusal to marry if dowry is not received

Pilibhit News: सगाई के बाद दुष्कर्म, दहेज नहीं मिला तो शादी से इन्कार

Fri, 11 Aug 2023 12:37 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 11 Aug 2023 12:37 AM IST
विज्ञापन
Rape after engagement, refusal to marry if dowry is not received
पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ दर्ज की रिपोर्ट
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। शहर की एक कॉलोनी की युवती का आरोप है कि उसकी शादी पूरनपुर क्षेत्र के एक युवक से तय हुई थी। सगाई होने के बाद युवक ने उसके साथ शारीरिक संबंध बना लिए और शादी नजदीक आते ही उसके परिजन व युवक दहेज की मांग करने लगे। बाद में मांग पूरी नहीं होने पर शादी से इन्कार कर दिया गया। युवती की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
युवती ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी पूरनपुर क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी युवक से अप्रैल 2022 को तय हुई थी। 10 फरवरी 2023 को एक बरातघर में दोनों की सगाई हुई। सगाई में पिता ने काफी सामान दिया। बाद में युवक का उसके घर आना-जाना हो गया। युवक कई बार उसे मनाली, नैनीताल, मथुरा व बरेली स्थित अपने घर ले गया।
विज्ञापन

यहां युवक ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। शादी 23 नवंबर को होनी थी। इसके लिए परिजनों ने एक होटल भी बुक कर लिया। बाद में युवक के पिता और मां ने दहेज में 10 लाख रुपये देने की मांग की। मांग पूरी नहीं होने पर शादी से इन्कार कर दिया। युवती ने मामले की तहरीर कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पिता-पुत्र और मां के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed