फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Rape accused arrested on court orders

Pilibhit News: कोर्ट के आदेश पर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

Fri, 03 May 2024 04:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 03 May 2024 04:33 AM IST
विज्ञापन
Rape accused arrested on court orders
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बीसलपुर (पीलीभीत)। न्यायालय के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने बदायूं के युवक को किशोरी से दुष्कर्म करने के मामले में गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ पहले से ही रिपोर्ट दर्ज थी।

कोतवाली के एक गांव की 16 वर्षीय किशोरी को 11 अप्रैल को बदायूं के थाना दातागंज के गांव सादुल्ला गंज निवासी पंकज बहला फुसलाकर ले गया था। किशोरी के पिता ने अगले दिन कोतवाली में आरोपी के विरुद्ध नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने एक सप्ताह बाद किशोरी को आरोपी के घर से बरामद किया था, आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ पाया था।
विज्ञापन

पुलिस ने किशोरी को बयान देने के लिए न्यायालय में पेश किया। किशोरी ने न्यायालय को दिए गए बयान में अपने साथ हुए दुष्कर्म की पुष्टि की। इसके बाद न्यायालय ने पुलिस को पहले से ही दर्ज रिपोर्ट में दुष्कर्म की धारा जोड़ने का आदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाल अशोकपाल ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर पहले से ही दर्ज रिपोर्ट में दुष्कर्म की धारा जोड़ दी गई है। बृहस्पतिवार को सुबह आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। दोपहर में आरोपी का चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed