फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Ran away from home in Rupaidiha, Kishore was caught in Puranpur

Pilibhit News: रुपईडीहा में घर से भागे थे, किशोर पूरनपुर में धरे गए

Wed, 07 Aug 2024 05:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 07 Aug 2024 05:00 AM IST
विज्ञापन
Ran away from home in Rupaidiha, Kishore was caught in Puranpur
पूरनपुर (पीलीभीत)। पांच किशोरों के घर से नाराज होकर रुपईडीहा से हरिद्वार जाने की जानकारी होने पर चालक सोमवार आधी रात को रोडवेज बस लेकर कोतवाली पहुंच गया। यहां चालक-परिचालक ने पुलिस को पूरे मामले की जानकारी देने के साथ पांचों किशोरों को सौंप दिया। बाद में सूचना पर पहुंचे परिजनों को पुलिस ने पांचों किशोर सौंप दिए ।
विज्ञापन

रुपईडीहा के समीप स्थित एक गांव के पांच किशोर सोमवार को नाराज होकर घर से निकल आए और रोडवेज की एक बस में सवार हो गए। पांचों किशोरों ने हरिद्वार तक का टिकट लिया। किसी व्यक्ति ने इस आशय की जानकारी उनके परिजनों को दी, जिस पर उन्होंने पुलिस से संपर्क किया। जिस पर रुपईडीहा पुलिस ने एआरएम से संपर्क कर रवाना हुई बसों की जानकारी की।
विज्ञापन

इसके बाद पुलिस और एआरएम ने रुपईडीहा से रवाना हुईं सभी बसों के चालकों और परिचालकों से मोबाइल से संपर्क कर इस आशय की जानकारी दी। जिस पर रुपईडीहा से हरिद्वार, शिमला जा रही बस के चालक ने रुपईडीहा से पांच किशोरों के बस में सवार होने और उनके हरिद्वार तक का टिकट लेने की जानकारी रुपईडीहा पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर पुलिस ने समीप के पुलिस स्टेशन पर किशोरों को पहुंचाने के चालक को निर्देश दिए। सोमवार रात करीब 12 बजे बस को लेकर चालक पूरनपुर कोतवाली पहुंचा। पूरे मामले की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी और किशोरों को सुपुर्द कर दिया।

पुलिस ने किशोरों के उनके पास होने की जानकारी उनके परिजनों को मोबाइल से दी। कोतवाल राजीव कुमार शर्मा ने बताया कि किशोरों के परिजन रात करीब तीन बजे कोतवाली आए। इसके बाद किशोरों को उनको सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed