फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Ramzi 's out riding , Ramji Leela 's Unfathomable ..

रामजी की निकली सवारी, रामजी की लीला है न्यारी..

Fri, 15 Apr 2016 10:10 PM IST
ब्यूरो पीलीभीत।
ब्यूरो पीलीभीत। Updated Fri, 15 Apr 2016 10:10 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
धूमधाम से निकालीं रामनवमी शोभायात्राएं
- पुष्प वर्षा कर हुआ स्वागत, लोगों ने उतारी आरती

 भगवान राम का जन्मोत्सव जिले में धूमधाम से मनाया गया। मंदिरों में रामजन्म के उपलक्ष्य में विशेष पूजा अर्चना हुई और दोपहर बाद रामनवमी की शोभायात्राएं निकाली र्गइं। शोभायात्रा का जगह जगह स्वागत हुआ और लोगों ने प्रभु राम की आरती उतार कर प्रसाद लिया।
शहर के परमठ मंदिर में दोपहर को श्रीराम जन्मोत्सव मनाया गया। इस मौके पर महंत ओमकार नाथ ने वार्षिक व्रतोत्सव निर्णय पत्रिका का विमोचन किया। दोपहर बाद भव्य शोभायात्रा निकाली गई। बैंडबाजों की धुन पर निकली शोभायात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुई देररात परमठ मंदिर पहुंचकर समाप्त हुई। रास्ते में श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा का यात्रा का स्वागत किया और प्रभुराम की आरती उतार कर प्रसाद ग्रहण किया। शोभायात्रा में सुनील मिश्रा, प्रेम ङ्क्षसह जैसवार, देश दीपक मिश्रा, मनोज गुप्ता, अमरीश शर्मा, नरेश शुक्ला, केशव सक्सेना, अमिताभ त्रिपाठी, नरेश जौहरी, पुनीत शर्मा, ध्रुव गौड़, गोपाल कृण्ण, डा. नरेंद्र नाथ मिश्रा, रमाकांत पांडेय, आदर्श सक्सेना सहित कई लोग थे।
विज्ञापन

पूरनपुर। रामनवमी पर नगर में बैंडबाजों के साथ शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का नगर के कई स्थानों पर स्वागत किया गया। शोभायात्रा में सबसे आगे बाइक सवार श्रद्धालु थे। उनके पीछे राम दरबार, वकुश हनुमान, राधा कृष्ण और सुदामा की झांकियां थी। इसमें सुदर्शन लाल वर्मा, मुकेश खंडेलवाल, प्रदीप शुक्ला, बाबूराम पासवान, आचार्य धर्म प्रकाश बौद्ध, नीरज प्रधान, आलोक मिश्र, मनोज गुप्ता, संदीप खंडेलवाल, राधा माधव संकीर्तन मंडल के वेद प्रकाश गुप्ता आदि थे। नगर के देवीस्थान मंदिर में पांच दिन से चल रही रामकथा का समापन हुआ। गांव जटपुरा में क्षत्रिय महासभा की ओर से राम जन्मोत्सव मनाया गया। श्रीराम के चित्र पर माल्यापर्ण कर हवन हुआ। अंत में प्रसाद बांटा गया। यहां संजय सिंह तोमर, सतेंद्र सिंह कुशवाहा, प्रकाश चंद्र सिंह, अर्जुन सिंह, हरीश सिंह, दिनेश सिंह, केपी सिंह, मंजीत सिंह, राजकुमार सिंह, महिपाल आदि थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

घुंघचाई। घाटमपुर स्थित श्रीठाकुरजी मंदिर में कन्या भोज और भंडारा हुआ। लहौरी लाल सिंह, लक्ष्मन प्रसाद, कालीचरन, रमेश, परमजीत सिंह आदि थे। घुंघचाई के दुग्धाधारी मंदिर में हवन हुआ। यज्ञाचार्य चंद्रभूषण मिश्र, रामचंद्र मिश्र, नंद किशोर, वीरेंद्र सिंह धु्रव, बृजेश शर्मा, अरुणा शंकर, विमल तिवारी आदि थे। 
माधोटांडा। माधौमुकुंदजी महाराज मंदिर से रामनवमी शोभायात्रा निकाली गई। राम सीता समेत तमाम झाकियां भी थी। शोभायात्रा कस्बे में घूमने के बाद गोमती उदगम स्थल पहुंची और देर शाम ठाकुरद्वारा मंदिर में पहुंचकर संपन्न हुआ। जमुनियां व रमनगरा में भी रामनवमी मनाई गई। 
बीसलपुर। बड़ा स्थल मंदिर से श्रीराम नवमी शोभायात्रा समिति के तत्वावधान में शोभा यात्रा मे निकाली गई। इसमें प्रभु राम के साथ कई अन्य मंदिरों की ओर से झांकियां शामिल थीं। शोभायात्रा का श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षाकर स्वागत किया। प्रमुख मार्गो से गुजरने के बाद शोभायात्रा पुन: बड़ा स्थल मंदिर पर आकर समाप्त हो गई। इस मौके गिरधर जायसवाल, बाबूराम उपाध्याय, अरविंद कुमार, सुमित कुमार, विशाल कुमार, सचिन कुमार, ज्ञान आदि थे।
चुर्रासकतपुर। शिवमंदिर से शुरू हुई रामनवमी शोभा यात्रा घूमने के बाद ब्रह्मदेव स्थल पर समाप्त हुई। साथ चल रहे श्रद्धालुओं ने एक दूसरे के अबीर, गुलाल लगाकर खुशी मनाई। यहां मोहित शर्मा, सोनू सिंह, अतुल शर्मा, सुमित, रजनीश, महेंद्र सिंह, शंकर सिंह, अनुज सिंह, संदीप मिश्रा आदि थे।

बिलसंडा। राम नवमी पर भव्य शोभायात्रा निकाली गयी। श्रीनिवास कुंज आश्रम से झाकियों व बैंडबाजों के  साथ निकाली शोभा यात्रा का श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इसमें सुधीर बाबू जिंदल सहित कई लोग थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed