फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   ramnavmi

रामनवमी पर की कोरोना के खात्मे और खुशहाली की प्रार्थना

Thu, 22 Apr 2021 01:37 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 22 Apr 2021 01:37 AM IST
विज्ञापन
ramnavmi
नवरात्र के अंतिम दिन मां यशवंतरी देवी मंदिर के पास कुछ इस तरह कराया गया कन्या भोज। - फोटो : PILIBHIT
पीलीभीत। चैत्र नवरात्र के अंतिम दिन रामनवमी के अवसर पर श्रद्धालुओं ने घरों और मंदिरों में विधि विधान से मां भगवती का पूजन किया। घरों और मंदिर परिसर में सामूहिक कन्या भोज का आयोजन किया गया। इसके साथ ही व्रत का पारायण किया। इस दौरान मां भगवती से कोरोना के खात्मे और परिवार की खुशहाली की प्रार्थना की।
विज्ञापन

नवरात्र के अंतिम दिन बुधवार को अधिकतर श्रद्धालुओं ने कोरोना संक्रमण के चलते घरों में प्रतीकात्मक तरीके से कन्या भोज कराया, वहीं कइयों ने कन्याओं के घर पर ही सामग्री पहुंचाई। शहर के मां यशवंतरी देवी मंदिर परिसर में बुधवार सुबह से श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। इस दौरान मंदिर कमेटी के सदस्य श्रद्धालुओं से मास्क और सामाजिक दूरी की अपील करते दिखे। परिसर के आसपास लगी दुकानों पर भी महिलाओं और बच्चों ने खरीदारी की। महामातेश्वरी मंदिर, मां दुर्गा मंदिर में श्रद्धालुओं ने मास्क और सामाजिक दूरी का पालन करते हुए पूजा अर्चना की। श्रद्धालुओं ने हवन और कन्या भोज के उपरांत व्रत का पारायण किया।
विज्ञापन

पूरनपुर। रामनवमी पर अधिकतर श्रद्धालुओं ने घरों में मां भगवती का पूजन किया। कुछ घरों में कन्या भोज भी कराया गया। देवी मंदिरों पुजारियों ने विधि विधान से पूजन संपन्न कराया। महिलाओं ने घरों में मां भगवती के भजन गाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वृतोत्सव निर्णायिका का विमोचन
पीलीभीत। परमठ मंदिर में बुधवार को रामनवमी के अवसर पर महंत ओमकार नाथ ने वृतोत्सव निर्णायिका पुस्तिका का विमोचन किया। इस मौके पर अंबरीश शर्मा, सुनील मिश्रा आदि मौजूद रहे।

मां यशवंतरी देवी मंदिर गेट पर भक्तों की लगी कतार।

मां यशवंतरी देवी मंदिर गेट पर भक्तों की लगी कतार।- फोटो : PILIBHIT

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed