फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   ramleela

गुरुदेव का आशीर्वाद लेकर श्रीराम ने तोड़ा शिव धनुष

Wed, 13 Oct 2021 12:59 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 13 Oct 2021 12:59 AM IST
विज्ञापन
ramleela
शिव धनुष तोड़ते श्रीराम। संवाद - फोटो : PILIBHIT
बीसलपुर। नगर के ऐतिहासिक रामलीला मेले में मंगलवार को धनुष यज्ञ लीला का मंचन हुआ। जिसे देखने भारी संख्या में भक्त उमड़ पड़े थे। कलाकारों ने धनुष यज्ञ लीला का जीवंत मंचन किया।
विज्ञापन

मेला मैदान में धनुष यज्ञ लीला अपराह्न चार बजे शुरू हुई। लीला का शुभारंभ उस समय होता है, जब राजा जनक घोषणा करते हैं कि उनके दरबार में रखा भगवान शिव का धनुष जो राजा उठाकर तोड़ देगा उसी राजा के गले में सीता वर माला डाल देगी। राजा जनक के द्वारा इस घोषणा के करते ही सीता स्वयंवर में आए तमाम राजाओं ने भगवान शिव के धनुष को उठाने का प्रयास किया लेकिन कोई हिला भी नहीं सका। भगवान राम और लक्ष्मण भी अपने गुरु विश्वामित्र के साथ स्वयंवर में आए हुए थे। जब कोई भी राजा भगवान शिव का धनुष नहीं उठा सका, तभी राजा जनक निराश होकर बोले- लगता है कि पृथ्वी वीरों से खाली हो गई है। राजा जनक की यह बात सुनकर लक्ष्मण क्रोध में आए और बोले कि भइया राम कह देे तो जरा सी देर में वह यह धनुष उठाकर तोड़ देंगे। गुरु विश्वामित्र ने लक्ष्मण को समझाकर भगवान राम को धनुष तोड़ने का इशारा किया। गुरुदेव का इशारा मिलते ही भगवान राम ने एक क्षण में भगवान शिव का धनुष उठाकर तोड़ दिया, जिसे देखकर स्वयंवर में आए राजा दंग रह गए। उसके बाद राजा जनक का चेहरा खुशी से खिल उठा। उनके इशारे पर सीताजी ने भगवान राम के गले में वरमाला डाल दी। भगवान शिव के धनुष के टूटने की आवाज से क्रोधित होकर परशुराम स्वयंवर स्थल पर आए और धनुष तोड़ने को लेकर नाराज होने लगे। इस पर परशुराम और लक्ष्मण के बीच काफी तीखा संवाद भी हुआ। बाद में जब परशुराम को पता चला कि धनुष तोड़ने वाले भगवान राम है, तभी वह भगवान राम को अभिवादन कर चले गए। यहीं पर लीला का समापन हो जाता है। मेला कमेटी के लीला संचालक गोपाल कृष्ण अग्रवाल के निर्देशन में हुई लीला का संचालन अवधेश भट्ट, मनोज त्रिपाठी और उपेंद्र शंखधार ने रामायण की चौपाइयां, छंद और दोहे पढ़कर किया। इस मौके पर मेला कमेटी के अधिकांश लोग मौजूद थे। लीला देखने वालों की भीड़ दिनों दिन बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed