फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Raksha Bandhan: Sisters' love adorns brothers' wrists.

रक्षाबंधन : भाइयों की कलाई पर सजा बहनों का प्यार

Sat, 29 Aug 2026 12:37 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
Raksha Bandhan: Sisters' love adorns brothers' wrists.
न्यूरिया क्षेत्र के गांव मैदना में रक्षाबंधन पर्व पर भाई की कलाई पर राखी बांधती बहन।संबाद - फोटो : 1
राखी बांधने के बाद सुख-समृद्धि की कामना की, भाइयों ने बहनों को नकदी उपहार देकर जताया अपना स्नेह
विज्ञापन

पीलीभीत। रक्षाबंधन का त्योहार शहर सहित पूरे जिले में श्रद्धा, विश्वास एवं उल्लासपूर्ण माहौल में मनाया गया। बहनों ने अपने भाइयों की कलाई पर रक्षासूत्र बांधकर उनकी सुख-समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर भाइयों ने भी बहनों को नकदी, उपहार आदि भेंट करके अपना स्नेह जताया। इस दौरान परिवारों में उत्सव का माहौल रहा। तमाम बहनें दूर-दराज के क्षेत्र से चलकर अपने भाइयों के घरों पर पहुंचीं। दूसरी ओर अनेक भाइयों ने भी अपनी बहनों के घरों पर पहुंचकर राखी बंधवाई। राखी बांधने का सिलसिला सुबह से लेकर दोपहर बाद तक चलता रहा।
शुक्रवार को सुबह से ही घरों में रक्षाबंधन की तैयारियां होने लगीं। बहनों ने घरों के आंगन में आकर्षक रंगोली सजाई। इसके बाद भाइयों को बिठाकर उनके माथे पर तिलक लगाया और कलाई में राखी बांधकर मिठाई खिलाते हुए उनकी सुख-समद्धि की कामना की। इस अवसर पर भाइयों ने बहनों के प्रति स्नेह जताते हुए उन्हें नकदी, उपहार आदि भेंट किए। इस त्योहार पर घरों में विभिन्न तरह के पकवान बनाए गए।
विज्ञापन

बीसलपुर। नगर समेत पूरे तहसील क्षेत्र में रक्षाबंधन का पर्व उत्साह से मनाया गया। बहनों ने अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधी और उनके दीर्घायु होने की कामना की। भाइयों ने अपनी बहनों की रक्षा करने का संकल्प दोहराया। बहनों के पैर छूकर आशीर्वाद लिया और उन्हें दक्षिणा दी। इस पर्व के सिलसिले में बाजारों में राखी और मिठाइयों की काफी बिक्री हुई। नगर के के अलावा टिकरी, दियोरिया, अमृता खास , मधवापुर, बौनी, खनका, गुलैंदा, मानपुर, पिपरिया संजरपुर आदि स्थानों पर भी यह पर्व धूमधाम से मनाया गया। नगर के ईदगाह चौराहे और बारह पत्थर चौराहे से काफी वाहनों का आवागमन रहा। चौराहों पर दिन में कई बार जाम लगा। एकल अभियान के संच- अमृता खास एवं संच बीसलपुर की आचार्य बहनों ने थाना प्रभारी संजीव कुमार शुक्ला सहित सभी पुलिस कर्मियों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधा और मिठाई खिलाकर उज्जवल भविष्य की कामना की। थाना प्रभारी ने सभी बहनों की रक्षा और सहायता के लिए सदैव तत्पर रहने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चुर्रासकतपुर। रक्षाबंधन का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बहनों ने भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर उनकी लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना की। भाइयों ने भी बहनों को उपहार देकर हर सुख-दुख में साथ निभाने का संकल्प लिया। पर्व पर बाजारों में सुबह से ही चहल-पहल रही। दुकानों पर रंग-बिरंगी राखियां, मिठाइयां बिकती रहीं। संवाद
पूरनपुर। रक्षा बंधन का पर्व परंपरागत ढंग से मनाया गया। बहनों ने भाइयों के माथे पर तिलक कर और कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर दीर्घायु की कामना की। भाइयों ने भी बहनों को रक्षा का वचन दिया। पर्व को लेकर रोडवेज की बसों, मिठाई और राखी की दुकानों पर भीड़ रही। नगर के अलावा देहात क्षेत्र में रखा बंधन का पर्व मनाया गया।
बिलसंडा। रक्षाबंधन का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। यह पर्व भाई-बहन के अटूट प्रेम और विश्वास का प्रतीक है। कई गांवों में भी यह उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही घरों में बहनों ने अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधी।
न्यूरिया। भाई-बहन के प्रेम और विश्वास का प्रतीक रक्षाबंधन पर्व शुक्रवार को उल्लास के साथ मनाया गया। बहनों ने भाइयों को तिलक लगाकर आरती उतारी और उनकी कलाई पर राखी बांधकर सुख-समृद्धि व लंबी उम्र की कामना की।
घुंघचाई। ग्रामीण क्षेत्रों में रक्षाबंधन का पर्व हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। सुबह से ही घरों में रक्षाबंधन की तैयारियां शुरू हो गई थीं। बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उनकी लंबी उम्र, सुख-समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। भाइयों ने भी बहनों को उपहार और मिठाइयां भेंट कर उनकी रक्षा का संकल्प लिया।
दियोरिया। पूरे क्षेत्र में रक्षाबंधन का पर्व उत्साह के साथ मनाया गया। बहनों ने भाइयों को राखी बांधकर उनकी लंबी उम्र की कामना की। भाइयों ने बहनों को उपहार दिए। मानपुर चौराहे, बडागांव चौराहे मकरंदापुर चौराहे, मधवापुर बाजार पकडिया नहर पुलिया चौराहा और दियोरिया बाजार में राखी, मिठाई और फल की खूब बिक्री हुई।
-------------
केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने मनाया रक्षाबंधन, बहनों ने बांधी राखी
फोटो 24

पीलीभीत। भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर शुक्रवार को रक्षाबंधन का पर्व उत्साह व भाई-बहन के स्नेह के साथ मनाया गया। जिलेभर से पहुंचीं भाजपा नेत्री व कार्यकर्ता बहनों ने केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद की कलाई पर राखी बांधकर रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने बहनों को उपहार भेंट किए व उनके सुख-समृद्धि की कामना करते हुए रक्षाबंधन की शुभकामनाएं प्रेषित कीं। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष गोकुल प्रसाद मौर्य, पूर्व जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह, जिला महामंत्री महादेव गाईन, जिला उपाध्यक्ष रेखा सिंह परिहार, आयुष मिश्रा, अतिंदर पाल सिंह, जिला मंत्री ऋचा सिंह पटेल व पंकजा तिवारी प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
----
जिला अस्पताल में भर्ती भाइयों को रक्षासूत्र बांधने पहुंचीं बहनें, निभाया फर्ज
फोटो 21
पीलीभीत। रक्षाबंधन पर शुक्रवार को जिला अस्पताल में भर्ती भाइयों की कलाई पर राखी बांधने के लिए बहनें पहुंचीं। बहनों ने भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर उनकी लंबी उम्र और शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। मेडिसिन, सर्जरी, हड्डी रोग विभाग में कई पुरुष मरीज भर्ती थे। उनकी बहनें जिला अस्पताल में राखियां लेकर पहुंची। भाई की कलाई पर घर से लाई राखी बांधी तो किसी ने अस्पताल में ही पूजा की थाली सजाकर तिलक लगाया। अस्पताल के वार्डों में दिनभर भाई-बहन के स्नेह का भावुक माहौल देखने को मिला। संवाद
----

जेल पहुंची 292 बहनों ने भाइयों की कलाई पर बांधी राखी
फोटो: 27
पीलीभीत। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर जिला कारागार में भी भाई-बहन के प्रेम का पर्व भावुक माहौल में मनाया गया। शुक्रवार को 292 बहनें जेल में बंद अपने भाइयों से मुलाकात करने पहुंचीं और उनकी कलाई पर राखी बांधकर सुख-समृद्धि की कामना की। वहीं, पांच भाई भी जेल में बंद अपनी बहनों से राखी बंधवाने पहुंचे।

रक्षाबंधन पर बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए जेल प्रशासन ने मुलाकात के लिए विशेष इंतजाम किए थे। पांच शिफ्टों में मुलाकात कराई गई, ताकि सभी बहनों को अपने भाइयों से मिलने का अवसर मिल सके। सुबह से ही जिला कारागार के बाहर महिलाओं की आवाजाही शुरू हो गई। हाथों में राखी और मिठाई लेकर पहुंचीं बहनों के चेहरों पर भाई से मिलने की खुशी नजर आई। मुलाकात के दौरान कई भावुक पल भी सामने आए। बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधी तो भाई-बहन कुछ देर के लिए भावनाओं में डूबे नजर आए। महिलाओं की सुविधा के लिए जेल परिसर में टेंट लगाया गया था। गर्मी से बचाव के लिए अतिरिक्त इंतजाम किए गए। जेलर संजय राय ने बताया कि रक्षाबंधन पर कुल 292 महिलाओं ने अपने बंदी भाइयों से मुलाकात कर राखी बांधी। वहीं, पांच पुरुष अपनी बंदी बहनों से राखी बंधवाने पहुंचे। संवाद

न्यूरिया क्षेत्र के गांव मैदना में रक्षाबंधन पर्व पर भाई की कलाई पर राखी बांधती बहन।संबाद

न्यूरिया क्षेत्र के गांव मैदना में रक्षाबंधन पर्व पर भाई की कलाई पर राखी बांधती बहन।संबाद- फोटो : 1

न्यूरिया क्षेत्र के गांव मैदना में रक्षाबंधन पर्व पर भाई की कलाई पर राखी बांधती बहन।संबाद

न्यूरिया क्षेत्र के गांव मैदना में रक्षाबंधन पर्व पर भाई की कलाई पर राखी बांधती बहन।संबाद- फोटो : 1

न्यूरिया क्षेत्र के गांव मैदना में रक्षाबंधन पर्व पर भाई की कलाई पर राखी बांधती बहन।संबाद

न्यूरिया क्षेत्र के गांव मैदना में रक्षाबंधन पर्व पर भाई की कलाई पर राखी बांधती बहन।संबाद- फोटो : 1

न्यूरिया क्षेत्र के गांव मैदना में रक्षाबंधन पर्व पर भाई की कलाई पर राखी बांधती बहन।संबाद

न्यूरिया क्षेत्र के गांव मैदना में रक्षाबंधन पर्व पर भाई की कलाई पर राखी बांधती बहन।संबाद- फोटो : 1

न्यूरिया क्षेत्र के गांव मैदना में रक्षाबंधन पर्व पर भाई की कलाई पर राखी बांधती बहन।संबाद

न्यूरिया क्षेत्र के गांव मैदना में रक्षाबंधन पर्व पर भाई की कलाई पर राखी बांधती बहन।संबाद- फोटो : 1

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed