{"_id":"6a8de2e6456107913b0e6ae7","slug":"raksha-bandhan-celebrated-with-great-enthusiasm-in-schools-female-students-tied-rakhis-symbolizing-affection-pilibhit-news-c-121-1-pbt1009-167357-2026-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: विद्यालयों में हर्षोल्लास से मनाया रक्षाबंधन, छात्राओं ने बांधी स्नेह की राखी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: विद्यालयों में हर्षोल्लास से मनाया रक्षाबंधन, छात्राओं ने बांधी स्नेह की राखी
विज्ञापन
परिषदीय विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में हाथ में राखी बांधती छात्रा। स्रोत शिक्षक
अतिथि भोज में ग्राम प्रधान और पंचायत सदस्यों ने बच्चों के साथ बैठकर किया भोजन
पीलीभीत। जिलेभर के परिषदीय विद्यालयों में रक्षाबंधन पर्व को लेकर मंगलवार को कार्यक्रम आयोजित किए गए। विद्यालयों में छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ पर्व मनाया। छात्राओं ने स्वयं राखियां तैयार कर शिक्षकों, सहपाठियों, ग्राम प्रधान और ग्रामीणों को राखी बांधकर भाई-बहन के स्नेह का संदेश दिया। इसके अलावा विद्यालयों में अतिथि भोज का भी आयोजन हुआ, जिसमें जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने बच्चों के साथ बैठकर भोजन किया।
अमरिया विकास क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय दलेलगंज में रक्षाबंधन समारोह के साथ अतिथि भोज कार्यक्रम आयोजित किया गया। लर्निंग बाय डूइंग के तहत विद्यालय की बालिकाओं ने कलावा, मोतियों और कागज की मदद से आकर्षक राखियां तैयार कीं। इसके बाद उन्होंने विद्यालय स्टाफ और छात्र-छात्राओं को राखी बांधी। छात्राओं ने जिला टास्कफोर्स समिति के सदस्य खाद्य निरीक्षक को भी राखी बांधी। खाद्य निरीक्षक ने छात्राओं को आशीर्वाद देते हुए उनके प्रयास की सराहना की। कार्यक्रम में बालिकाओं ने लर्निंग बाय डूइंग गतिविधि के तहत सूजी से हलवा भी तैयार किया। अतिथि भोज के दौरान ग्राम प्रधान और पंचायत के सम्मानित सदस्य विद्यालय पहुंचे।
छात्राओं ने ग्राम प्रधान और ग्रामीणों को भी राखी बांधी। इसके बाद ग्राम प्रधान और पंचायत सदस्यों ने बच्चों के बीच बैठकर दाल, चावल और हलवे का आनंद लिया। इस दौरान विद्यालय इंचार्ज कृष्ण कुमार रजक, तंजीम अहमद खान, मोहम्मद कमर, संजीव कुमार, राजेश कुमार, मनोज कुमार, डॉ. रंजना गंगवार आदि मौजूद रहे। संवाद