फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   rajpal yadav came to attend basuri mahotsava in pilibhit said my last stop is to become an mp

राजनीतिक जमीन तलाश रहे राजपाल यादव: पीलीभीत की हालात देखकर बोले- 20 साल पहले ही राजनीति में आ जाना चाहिए था

Fri, 17 Dec 2021 08:38 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 17 Dec 2021 08:38 PM IST
सार

कुछ साल पहले राजपाल यादव सर्व सम्भाव पार्टी (एसएसपी) बनाई थी। पार्टी के सवाल पर बोले कि पार्टी धीरे-धीरे मुख्य धारा में आएगी। एक सवाल के जवाब में बोले कि पीलीभीत प्राकृतिक धरोहरों से संपन्न है, लेकिन उस तरह की पहचान नहीं मिल पा रही है।

विज्ञापन
rajpal yadav came to attend basuri mahotsava in pilibhit said my last stop is to become an mp
पीलीभीत टाइगर रिजर्व में राजपाल यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अपनी हास्य कला से दर्शकों को गुदगुदाने वाले अभिनेता राजपाल यादव पीलीभीत के रास्ते अपनी राजनीतिक जमीन तलाश कर रहे हैं। आने वाले विधानसभा चुनाव में भी उनकी सक्रियता रहेगी और वह लोकसभा चुनाव भी लड़ने के मूड में हैं। 
विज्ञापन


शुक्रवार को बांसुरी महोत्सव में शामिल होने आए अभिनेता ने पत्रकारों से बातचीत में कहा आज नहीं तो 10 साल बाद बनूंगा सांसद ही। चुटीले अंदाज में बोले, पीलीभीत की हालात देखकर लगता है 20 साल पहले ही यहां की राजनीति में आ जाना चाहिए था।
विज्ञापन


शाहजहांपुर के बंडा क्षेत्र के गांव कुंडरा के निवासी राजपाल यादव इन दिनों पीलीभीत क्षेत्र में अपनी पहुंच बढ़ा रहे हैं। शुक्रवार को शुरू हुए बांसुरी महोत्सव में वह शामिल हुए। उससे पहले वह सपा के एक नेता के कार्यालय पहुंचे। करीब 20 मिनट वहां रुकने के बाद एक होटल पहुंचे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि कुछ साल पहले राजपाल यादव सर्व सम्भाव पार्टी (एसएसपी) बनाई थी। पार्टी के सवाल पर बोले कि पार्टी धीरे-धीरे मुख्य धारा में आएगी। एक सवाल के जवाब में बोले कि पीलीभीत प्राकृतिक धरोहरों से संपन्न है, लेकिन उस तरह की पहचान नहीं मिल पा रही है। जिसकी जरूरत है। उनको गर्व है कि वह रुहेलखंड की भूमि से हैं। इस क्षेत्र को आगे बढ़ाने के लिए प्रयास करेंगे। 


कहा, अभिनय के बाद अब आखिरी पड़ाव राजनीति होगा। पीलीभीत के विकास को लेकर वह खुश नजर नहीं आए। बोले- इससे अच्छी सड़कों तो हमारे बंडा में हैं। यहां के हालात देखकर लगता है कि बीस साल पहले ही उनको राजनीति में कदम रख देना चाहिए था। सभी बातों को लब्बोलुआब यही कि जल्द सांसद का चुनाव लड़ने की तैयारी में जिसकी जमीन पीलीभीत में तलाश रहे हैं। पीलीभीत में वह माबान नाम की एक वेब सीरीज भी बना रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed