फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Rajkot's Jhumar and Mumbai's Kandil are creating a buzz

Pilibhit News: राजकोट का झूमर और मुंबई की कंडील मचा रहे धूम

Mon, 28 Oct 2024 03:23 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 28 Oct 2024 03:23 AM IST
विज्ञापन
Rajkot's Jhumar and Mumbai's Kandil are creating a buzz
चिराग अग्रवाल।
पीलीभीत। दीपावली को लेकर जहां घरों में तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा तो बाजार में बर्तन, इलेक्ट्रानिक्स और क्राकरी की दुकानें आकर्षक ढंग से सजा दी गई हैं। इस बार राजकोट का झूमर और मुंबई की कंडील लोगों की पहली पसंद बनी हुईं हैं।
विज्ञापन

धनतेरस को लेकर शहर और कस्बों के बाजारों में रौनक बढ़ गई है। फूल, मिठाई, बर्तन, गहने, गाड़ी आदि हर तरह के व्यवसाय से जुड़े लोग तैयारी को अंतिम रूप दे रहे हैं। कपड़ों और सजावट के सामानों की मांग बढ़ने लगी है। सोने व चांदी के सिक्के भी बाजार में उपलब्ध हैं।
विज्ञापन

लोग धनतेरस और दिवाली को लेकर पहले से बुकिंग करा रहे हैं। शहर के सभी शॉपिंग मार्ट में ऑफर की भरमार है। रविवार को बाजार में बर्तन की दुकानों पर भीड़ कम देखी गई तो आतिशबाजी बाजार में इलेक्ट्रिक पटाखा बम की काफी मांग रही। इसकी कीमत 1550 रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह बम वातावरण को प्रदूषित नहीं करेगा। देखने में भी अच्छा दिखता है। इसके अलावा पानी से जलने वाले दियों, राजकोट के झूमर और मुंबई के कंडील भी धूम मचाए हुए है। मैजिक रंगोली भी लोगों को आकर्षित कर रही है।

दाम में नहीं है कोई खास बढोतरी

इस बार दिवाली पर काफी नए आइटम आए हुए हैं। दाम भी पिछली बार की अपेक्षा कोई खास अधिक नहीं है। समाज के हर वर्ग के लोग आसानी से खरीदारी कर सकते हैं। पूजन के लिए खास तौर पर कौड़ी और गोमती चक्र आया है। इसकी भी बिक्री ठीक होगी। हालांकि अभी कम ही ग्राहक आ रहे हैं।
- रवि शर्मा, व्यवसायी




इस बार अच्छे कारोबार की उम्मीद

बर्तनों के दामों में इस बार पिछले वर्ष की तुलना में 10 से 15 प्रतिशत की बढोतरी हुई है। इसके बाद भी कारोबार अच्छा होने की उम्मीद है। उनके पास सौ से लेकर पांच हजार तक के आइटम मौजूद हैं।

- चिराग अग्रवाल, बर्तन व्यापारी




10 करोड़ का कारोबार होने की संभावना

इस बार नए लुक में एलसीडी, फ्रिज और साउंड सिस्टम आए हैं। उनके पास आठ लाख तक की एलसीडी, 1.50 लाख तक की वाॅशिंग मशीन और तीन लाख तक का फ्रिज मौजूद है। सभी आइटम पर 10 से 15 प्रतिशत की बढोतरी हुई है। धनतेरस पर करीब 10 करोड़ का काराेबार होने की उम्मीद है।
- अफरोज जिलानी इलेक्ट्रानिक उपकरण व्यापारी

चिराग अग्रवाल।

चिराग अग्रवाल।

चिराग अग्रवाल।

चिराग अग्रवाल।

चिराग अग्रवाल।

चिराग अग्रवाल।

चिराग अग्रवाल।

चिराग अग्रवाल।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed