{"_id":"65b5731b38e8b2b7f908e934","slug":"raised-the-problems-of-farmers-by-taking-out-tractor-tiranga-yatra-pilibhit-news-c-121-1-sbly1029-111257-2024-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा निकालकर उठाईं किसानों की समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा निकालकर उठाईं किसानों की समस्याएं
विज्ञापन
शहर में ट्रैंक्टर मार्च निकालते भाकियू कार्यकर्ता । संवाद
पीलीभीत। संयुक्त किसान मोर्चा के राष्ट्रीय आवाहन पर जिले में किसानों ने ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा के बाद समस्याओं को लेकर किसानों ने अधिकारियों को ज्ञापन दिया।
मंडी समिति से निकाली गई यात्रा शहर के मुख्य रास्तों से होते हुए कलक्ट्रेट पहुंची। भारतीय किसान यूनियन के मंडल अध्यक्ष और जिला अध्यक्ष की अगुवाई में ट्रैक्टर यात्रा जैसे ही कलक्ट्रेट परिसर में पहुंची तो पुलिस ने रोकने का प्रयास किया, लेकिन किसान नेता भीतर दाखिल हो गए। उधर, किसानों का ज्ञापन लेने जैसे ही प्रशासनिक अधिकारी आगे बढ़े तो किसान नेताओं ने डीएम के अलावा किसी अन्य को ज्ञापन देने से इंकार कर दिया। इस दौरान भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष ने कहा कि वह किसानों के गन्ना मूल्य भुगतान, आवारा पशुओं की समस्या व जंगल से वन्यजीवों के बाहर आने जैसी कई समस्याओं को लेकर ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारियों को दे चुके हैं, पर हुआ कुछ नहीं। ऐसे में अब डीएम को ही ज्ञापन देना चाहते हैं।
इसके बाद प्रशासनिक अधिकारियों ने किसान नेताओं की डीएम प्रवीण कुमार से फोन पर वार्ता कराकर मामला शांत कराया। डीएम ने किसान नेताओं से फोन पर बात कर सोमवार को प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात करने का आश्वासन दिया। इसके बाद सिटी मजिस्ट्रेट सुनील कुमार को ज्ञापन दिया गया।
विज्ञापन
भाकपा ने तिरंगा, भाकियू ने निकाली ट्रैक्टर परेड
पूरनपुर। भाकपा माले ने गणतंत्र दिवस पर शुक्रवार को नगर में तिरंगा यात्रा और भाकियू ने ट्रैक्टर परेड निकाली। भाकपा कार्यालय से शुरू हुई तिरंगा यात्रा कोतवाली के सामने, ब्लाॅक चौराहा होती हुई स्टेशन चौराहा पर पहुंचकर समाप्त हुई। स्टेशन चौराहा पर हुई सभा में भाकपा माले नेता देवाशीष राय ने संविधान, लोकतंत्र की रक्षा का संकल्प दिलाया। संविधान की प्रस्तावना का पाठ किया गया। यात्रा में लोग तिरंगा झंडा और संविधान की प्रतियां साथ लेकर चल रहे थे।
इसके अलावा भाकियू ने गणतंत्र दिवस पर नगर में ट्रैक्टर परेड निकाली। असम हाईवे के सिरसा चौराहा से शुरू हुई ट्रैक्टर परेड बंडा चौराहा, मोहल्ला कायस्थान, माधोटांडा रेलवे क्रॉसिंग, स्टेशन चौराहा होते हुए सिरसा चौराहा पर पहुंचकर समाप्त हो गई। ट्रैक्टर परेड सबसे आगे एक वाहन पर किसान आंदोलन के दौरान दिल्ली में मौत के मुंह में समाए रामपुर के किसान नवरत सिंह का चित्र था। ट्रैक्टर परेड में स्वराज सिंह, लालू मिश्रा, रमेश मिश्रा, सत्यपाल वर्मा, मनवीर ङ्क्षसह, सर्वजीत सिंह, रणजीत सिंह, घासीराम आदि थे। संवाद
कलीनगर में भी निकाला गया ट्रैक्टर मार्च
कलीनगर। भाकियू टिकैत गुट ने गणतंत्र दिवस के मौके पर विभिन्न समस्याओं को लेकर जिला अध्यक्ष गुरदीप सिंह गोगी के नेतृत्व में मथना जपती क्षेत्र से ट्रैक्टर मार्च निकाला। बीस से अधिक ट्रैक्टर लेकर किसान तहसील पहुंचे। नायब तहसीलदार अक्षय यादव को ज्ञापन देकर किसानों ने कहा कि क्षेत्र में लगातार बाघ के हमले हो रहे हैं। भालू ने भी किसान की जान ले ली। तमाम दावों के बाद भी जाल फेंसिंग नहीं हो सकी। किसानों को सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की गई। माधोटांडा पीलीभीत मार्ग की जर्जर हालत और छुट्टा पशुओं से रोकथाम की मांग भी शामिल की गई। संवाद