फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   ' Raise the honorarium will start hunger strike '

‘नहीं बढ़ा मानदेय तो शुरू  होगी भूख हड़ताल’

Tue, 05 Apr 2016 11:24 PM IST
ब्यूरो पीलीभीत।
ब्यूरो पीलीभीत। Updated Tue, 05 Apr 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
' Raise the honorarium will start hunger strike '
भूख हड़ताल - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
कम मानदेय मिलने से नाराज आशा बहुओं ने दी चेतावनी
आशा कार्यकत्री कल्याण एसोसिएशन की बैठक में आशा बहुओं ने मानदेय बढ़ोत्तरी की मांग पूरी न होने पर भूख हड़ताल की चेतावनी दी गई। 
शहर के नेहरू ऊर्जा उद्यान में मंगलवार को हुई बैठक में अध्यक्ष प्रेम माधुरी ने कहा कि सरकार आशा बहुओं द्वारा तमाम तरह के कार्य ले रही है। इसके बावजूद नाममात्र का मानदेय दिया जा रहा है। महंगाई के इस दौर में अब आशाओं को अपना घर चलाना मुश्किल हो रहा है। वहीं योजना के माध्यम से दिए जाने वाला मोबाइल फोन भी अभी तक नहीं दिया गया। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। तय हुआ कि यदि आशा बहुओं के मानदेय की बढ़ोत्तरी नहीं की गई तो जिले भर की आशा बहुएं कार्य बहिष्कार कर भूख हड़ताल शुरू करेंगी। इस मौके पर कंचन शर्मा, सुशीला देवी, पुष्पा देवी, रामदेई, सावित्री देवी, नत्थो देवी, गीता देवी, मीना देवी, सरिता देवी आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed