{"_id":"69dd50e36d09ac79dd02d702","slug":"rains-have-dulled-the-shine-of-wheat-procurement-centers-have-withdrawn-their-hands-pilibhit-news-c-121-1-pbt1011-157324-2026-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: बारिश से गेहूं की चमक पड़ी फीकी, केंद्रों ने खरीद से खींचे हाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: बारिश से गेहूं की चमक पड़ी फीकी, केंद्रों ने खरीद से खींचे हाथ
विज्ञापन
पूरनपुर मंडी समिति के गेहूं खरीद केंद्र पर लगे गेहूं के ढेर-संवाद
केंद्रीय खाद्य मंत्रालय को भेजा गया पत्र, जांच के बाद खरीदा जाएगा लस्टर लॉस वाला गेहूं
पूरनपुर। पिछले दिनों हुई बेमौसम बारिश से गेहूूं की चमक फीकी पड़ गई। लस्टर लॉस (चमक और सुंदरता) गेहूं की खरीद से केंद्रोंं ने हाथ खींच लिए हैं। खरीद केंद्रों पर लस्टर लॉस गेहूं के साथ किसान बिक्री होने का इंतजार कर रहे हैं। खाद्य और एफसीआई के अफसरों ने संयुक्त पत्र केंद्रीय खाद्य मंत्रालय को भेजकर लस्टर लॉस गेहूं खरीद की अनुमति मांगी है। अब केंद्रीय खाद्य मंत्रालय से टीम के आने और उसकी रिपोर्ट के बाद ही लस्टर लॉस गेहूं की खरीद हो सकेगी।
पिछले साल खरीदे गए गेहूं का भारी मात्रा में भंडारण व्यापारियों के पास है। गेहूं का रेट बाजार में गिरने से कई व्यापारियों को नुकसान हुआ है। इसको लेकर गेहूं खरीद से पहले हाथ खींचने वाले व्यापारी 2200 रुपये प्रति क्विंटल गेहूं खरीद रहे हैं। पिछले साल 2500 रुपये प्रति क्विंटल तक गेहूं खरीद कर व्यापारियों ने भंडारण किया था।
बारिश से पहले कटकर केंद्रों पर पहुंचे गेहूंं की तो खरीद कर ली गई। बारिश के बाद गेहूं की चमक फीकी होने पर सरकारी केंद्रों पर लस्टर लॉस वाले गेहूं की खरीद नहीं की जा रही है। चमक जाने के बाद गेहूं की केंद्रों पर बिक्री न होने और व्यापारियों के मनमाने रेट लगाने से किसान परेशान हैं। विभागीय पत्र के बाद कब खाद्य मंत्रालय से जांच को टीम आएगी। कब जांच होगी और कब उसकी रिपोर्ट आएगी। इसको लेकर किसान चिंतित हैं।
विज्ञापन
टीम द्वारा जांच के बाद ही हो सकेगी खरीद : एएमओ
एएमओ प्रदीप कुमार ने बताया कि बारिश के बाद खरीद केंद्रों पर चमक खोने वाला गेहूं आना शुरू हुआ है। चमक विहीन गेहूं को कैसे खरीदा जाए। इसके लिए विभाग और एफसीआई की ओर से संयुक्त पत्र केंद्रीय खाद्य मंत्रालय को भेजा गया है। वहां से टीम के आने और जांच के बाद रिपोर्ट देने के बाद ही लस्टर लॉस गेहूं की खरीद हो सकेगी। संवाद
-- -- --
पिछले साल भी बारिश से चली गई थी गेहूं की चमक
पूरनपुर। पिछले साल बारिश के बाद चमक खोने वाले गेहूं की भी शुरुआत में केंद्रों पर खरीद की गई थी। खरीदे गए गेहूं के तीन ट्रक गोदाम में उतारे गए। उसके बाद उसे वापस कर दिया गया था। इससे बाद केंद्रों पर गेहूं की खरीद सुस्त हो गई थी। पिछले साल शासन से 21 अप्रैल को पहुंची दो सदस्यीय टीम ने मंडी समिति और कलीनगर तहसील क्षेत्र के केंद्रों से गेहूं का सैंपल लिया था। जांच रिपोर्ट आने के बाद गेहूं की खरीद तेजी से शुरू हुई थी।
-- -- -- -- -- -- -- -- -