फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Rain wreaks havoc... houses collapse in two villages, elderly injuredRain wreaks havoc... houses collapse in two villages, elderly injured

Pilibhit News: बारिश का कहर... दो गांवों में गिरे मकान, बुजुर्ग घायल

Wed, 06 Aug 2025 11:45 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Wed, 06 Aug 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
Rain wreaks havoc... houses collapse in two villages, elderly injuredRain wreaks havoc... houses collapse in two villages, elderly injured
डगा गांव में गिरा मकान। स्रोत ग्रामीण
कलीनगर। तीन दिन से रुक-रुककर हो रही बारिश के बाद हुआ जलभराव आमजन के लिए मुसीबत बनने लगा है। बुधवार तड़के कलीनगर तहसील के डगा और लक्ष्मीपुर गांव में खपरैल पोश समेत दो मकान गिर गए। मलबे में दबकर एक बुजुर्ग गंभीर घायल हो गए। ग्रामीणों की मदद से घायल को इलाज के लिए शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पर एसडीएम कलीनगर ने मौका मुआयना कर राजस्व टीम को जरूरी निर्देश दिए।
विज्ञापन

बारिश से शहर से लेकर देहात क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति बनी है। इससे पुराने घरों के गिरने का खतरा बढ़ गया है। बुधवार सुबह तड़के कलीनगर तहसील के जमुनिया ग्राम पंचायत के मजरा लक्ष्मीपुर में निवासी मोहन लाल (60) का खपरैल पोश मकान गिर गया। हादसे के समय मोहनलाल, उनका पुत्र वेद प्रकाश समेत अन्य परिजन मकान में सो रहे थे। मकान के मलबे में दबकर मोहनलाल गंभीर घायल हो गए। शोर-शराबा होने पर आसपास के लोग जमा हुए। सभी को सुरक्षित बाहर निकला। गंभीर हालत देख मोहन लाल को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। मोहनलाल के पुत्र वेदप्रकाश को भी मामूली चोटें आईं हैं। सूचना पर एसडीएम महिपाल सिंह ने गांव पहुंचकर मौका मुआयना कर जानकारी जुटाई।
विज्ञापन

दूसरा हादसा डगा गांव में हुआ। गांव निवासी गुलाब जहां अपने बच्चों के साथ टिनशेड मकान में सो रही थीं। बुधवार सुबह तड़के अचानक मकान गिर गया। गनीमत रही कि परिवार के किसी सदस्यों को कोई चोटें नहीं आईं। जानकारी पर आसपास के लोग मौके पर जमा हुए। बुधवार सुबह ग्रामीणों ने मामले की सूचना राजस्व विभाग की टीम को दी। एसडीएम महिपाल सिंह ने बताया कि जानकारी होने पर लक्ष्मीपुर गांव में पहुंचकर स्थिति को देखा गया। क्षेत्रीय राजस्व टीम से पूरे मामले की रिपोर्ट मांगी गई है। इसके बाद जरूरी कदम उठाए जाएंगे।

डगा गांव में गिरा मकान। स्रोत ग्रामीण

डगा गांव में गिरा मकान। स्रोत ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed