फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Rain proving boon for sugarcane and paddy crop

Pilibhit News: गन्ना और धान की फसल के लिए वरदान साबित हो रही बारिश

Wed, 23 Aug 2023 11:53 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Wed, 23 Aug 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
Rain proving boon for sugarcane and paddy crop
धान की फसल ।
पूरनपुर। क्षेत्र में बारिश न होने से किसानों को धान की फसल की सिंचाई ट्यूबवेल और पंपिंग सेट से करनी पड़ रही थी। इसका सीधा असर फसल की लागत पर पड़ रहा था। इससे किसान चिंतित थे। मंगलवार से हो रही बरसात से किसानों के साथ ही जनमानस को भी राहत मिली है। गन्ना और धान की फसल की लिए यह बारिश वरदान साबित हो रही है।
विज्ञापन

धान की फसल में रोपाई के समय से ही अत्यधिक पानी की आवश्यकता होती है। इस बार बारिश कम होने से किसान परेशान थे। वे धान की फसल को बचाने के लिए ट्यूबवेल और पंपिंग सेट से सिंचाई कर रहे थे। इससे लागत लगातार बढ़ रही थी। किसान कई दिनों से बारिश होने का इंतजार कर रहे थे।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह से बारिश शुरू हुई तो किसान खुशी से झूम उठे। दिन भर रुक-रुककर बरसात होती रही, जो बुधवार को भी पूरे दिन जारी रही। इससे धान के खेतों में पानी भर गया। कुछ दिनों तक किसानों को अब निजी संसाधनों से सिंचाई नहीं करनी पड़ेगी। लागत का भार कम होने से किसानों ने राहत महसूस की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

00
धान के लिए उर्वरक का काम रही बारिश
दो दिनों से हो रही बारिश फसलों के लिए लाभदायक साबित हो रही है। बारिश न होने से किसान धान की फसल की सिंचाई को लेकर परेशान थे। हर तीसरे दिन उन्हें फसल में निजी संसाधनों से पानी लगाना पड़ रहा था। इसके साथ ही सूंड़ी का प्रकोप भी बढ़ रहा था। दो दिनों से हो रही बरसात से पारा लुढ़क गया है। खेतों में पर्याप्त पानी भरा होने से किसानों ने सिंचाई बंद कर दी है। तापमान घटने से सूंड़ी का प्रकोप कम हो गया है। किसानों का कहना है कि अब उन्हें कीटनाशक का छिड़काव करने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed