फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Rain in pilibhit

रिमझिम बारिश से मौसम बना सुहाना, जलभराव ने बढ़ाई परेशानी

Sat, 15 Aug 2020 02:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 15 Aug 2020 02:16 AM IST
विज्ञापन
Rain in pilibhit
पीलीभीत। उमस भरी गर्मी के बाद रात भर हुई रिमझिम बारिश ने मौसम को सुहाना बना दिया। मगर, लगातार बारिश होने से निचले इलाकों में जलभराव हो गया। लोगों को आवागमन में परेशानी झेलनी पड़ी। बारिश होने के बाद सुबह तापमान में गिरावट आने से कई दिनों से भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिली। हालांकि दोपहर बाद उमस बढ़ने से तापमान में 2.0 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। बृहस्पतिवार आधी रात से ही रिमझिम बारिश शुरू हो गई। सुबह तक लगातार कभी तेज तो कभी हल्की बारिश होती रही। दिन में भी बूंदाबांदी हुई। लगातार बारिश होने से न्यूनतम तापमान 26.0 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 31.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

इन इलाकों में रही जलभराव की समस्या
बारिश होने से अग्रवाल सभा, मधुवन कॉलोनी, चौक बाजार, आवास विकास कॉलोनी, छोटी मार्केट, शेर मोहम्मद, मोहतशिम खां, डालचंद, पंजाबियान समेत कई इलाकों में जलभराव हो गया। बारिश होने से टूटी सड़कों पर कीचड़ फैलने से भी लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। इधर, पूरनपुर में भी रात भर हुई बारिश से मोहल्ला अहमदनगर, हबीबगंज, रजागंज देहात, खानकाह सहित कई इलाकों में जलभराव हो गया। एसडीएम, सीओ आवास, पुराने तहसील भवन समेत कई कार्यालयों में पानी भरने से कर्मचारियों के साथ आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed