फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   rain

गर्मी से मिली बड़ी राहत

Fri, 26 Jun 2015 12:09 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत Updated Fri, 26 Jun 2015 12:09 AM IST
विज्ञापन
rain
प्री मानसूनी बारिश ने यूं तो रविवार को ही दस्तक दे दी थी, लेकिन बुधवार रात से लेकर बृहस्पतिवार शाम तक जारी रही बारिश ने शहर के हालात बद से बदतर कर डाले। लगातार बारिश से शहर के हाल ही साफ हुए नाले भी उफना गए। जिसके चलते शहर की कुछ कालोनियों व मोहल्लों में पानी भर गया। वहीं निचले स्थानों पर बसे मोहल्लों में भी जलभराव की स्थिति पैदा हो गई। दिन भर बारिश के चलते रेलवे स्टेशन, रोडवेज व प्राइवेट बस स्टैंड, प्रमुख चौराहों पर भी सन्नाटा पसरा रहा। सबसे बुरे हालात नगरपालिका रोड के रहे। यहां जलभराव के साथ भारी दलदल हो गया। जिससे लोगों को निकलने में मुश्किलें हुईं। यहां लगने वाली सब्जी मंडी भी पूरे दिन सूनी पड़ी रही।
विज्ञापन


यहां हुआ जलभराव
बारिश के चलते शहर की अशोक कॉलोनी, एकता नगर कॉलोनी, बल्लभनगर कॉलोनी, शारदा कालोनी के अलावा मोहल्ला शेरमोहम्मद, सुनगढ़ी, मोहम्मद वासिल, शेरों वाली मठिया, पकडिय़ा, फीलखाना, पंजाबियान, राजीव कॉलोनी, जोशी कॉलोनी, रेलवे कॉलोनी आदि में जलभराव हो गया।
विज्ञापन


मंडी में पसरा रहा सन्नाटा
मंडी समिति में इन दिनों चायनीज धान की आवक हो रही है। बारिश से खुले में पड़ा धान भींग गया। हालांकि धान को बारिश से बचाने के लिए तिरपाल डाला गया, लेकिन लगातार बारिश से इंतजाम धरे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मजदूरीपेशा के लिए बारिश बनी मुसीबत
मूसलाधार बारिश मजदूरीपेशा लोगों के लिए मुसीबत बन गई।सुबह सवेरे काम की तलाश में निकले मजदूरों को निराशा ही हाथ लगी। मंडी समिति में तमाम मजदूर हाथ पर हाथ धरे बैठे देखे गए।


तहसील कस्बों में भी हुई बारिश
पूरनपुर। नगर सहित क्षेत्र में झमाझम हुई बारिश से मौसम सुहाना हो गया। लोगों ने गर्मी से कुछ समय राहत महसूस की। तहसील कार्यालय परिसर, ब्लाक कार्यालय परिसर सहित निचले स्थानों पर जलभराव हो गया। बारिश से किसानों के चेहरे खिले देखे गए। चैनी धान, मक्का, गन्ना आदि फसलों को बारिश से फायदा हुआ। बारिश से धान की रोपाई तेजी से शुरू हो गई।

बीसलपुर। बुधवार रात से बृहस्पतिवार दोपहर तक रुक-रुककर हुई बारिश से मौसम खुशगवार हो गया है। गर्मी से लोगों ने राहत महसूस की है। बारिश हो जाने से किसानों के चेहरों पर खुशी की लहर दौड़ गई है। खेतों में खड़ी गन्ने की फसल और धान की पौध को काफी फायदा हुआ है। किसान धान की रोपाई करने की तैयारी करने लगे देखे गए। बारिश के कारण बाजारों, बसों, बैंक शाखाओं और रेलवे स्टेशन पर रोज की अपेक्षा कम भीड़ दिखाई दी। बिलसंडा, बरखेड़ा, हजारा, अमरिया, परेवावैश्य, गजरौला, न्यूरिया क्षेत्र में भी बारिश से जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed