{"_id":"69d2b9cadb949384fc0b9adc","slug":"rain-and-storm-accompanied-by-hailstorm-caused-damage-to-wheat-crop-pilibhit-news-c-121-1-pbt1011-156816-2026-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: आंधी-बारिश के साथ गिरे ओले, गेहूं की फसल को नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: आंधी-बारिश के साथ गिरे ओले, गेहूं की फसल को नुकसान
विज्ञापन
हरदोई ब्रांच नहर मार्ग पर स्थित लहिइया बाबा स्थल के पेड की टहनी आंधी में टूट कर सड़क पर गिरी,
मौसम विभाग ने सोमवार व मंगलवार को भी तेज हवा के साथ बारिश की जताई संभावना, घुंघचाई क्षेत्र में मार्ग पर पेड़ टूटकर गिरने से आवागमन रहा बाधित
पीलीभीत। बेमौसम की आंधी-बारिश के साथ ही हुई ओलावृष्टि से जिले में गेहूं की फसल को नुकसान पहुंचा है। कई स्थानों पर खेतों में पकी खड़ी गेहूं की फसल गिर गई। साथ ही खेतों में बारिश का पानी भी भर गया। मौसम विभाग की ओर से सोमवार व मंगलवार को भी तेज हवा के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है।
राजकीय कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. शैलेंद्र सिंह ढाका ने पंतनगर स्थित कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के हवाले से बताया कि रविवार को जिले में अधिकतम तापमान 32.1 व न्यूनतम 19.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। उन्होंने बताया कि शनिवार रात से रविवार सुबह तक पांच मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई। उन्होंने बताया कि सोमवार व मंगलवार को भी तेज हवा के साथ बारिश होने की संभावना है।घुंघचाई। शनिवार की देर रात अचानक आई तेज आंधी के दौरान मटेहना कालोनी नंबर-सात के पास हरदोई ब्रांच नहर मार्ग लहिया बाबा धार्मिक स्थल पर खड़े विशाल पेड़ की मोटी टहनी टूट कर सड़क पर गिर गई। इससे यातायात पूरी तरह ठप हो गया। देर शाम रास्ते से गुजर रहे लोग सड़क पर फंसे रहे। रविवार सुबह बडी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। इस सड़क से स्थानीय लोगों के अलावा रोजाना कई अन्य गांवों के लोगों का आवागमन होता है। टहनी गिरने से रविवार को भी आवागमन पूरी तरह से ठप रहा। लोगों ने प्रधान को सूचना देकर सड़क से पेड़ की टहनी को हटवाए जाने की मांग की है।
बीसलपुर। आंधी से आम के पेड़ों से काफी बौर झड़ गया। खेतों में कटी पड़ी गेहूं और लाही की कुछ फसल भी उड़ गई। l छतों पर सो रहे कुछ लोगों की मच्छरदानी भी उड़ गई। दुकानों पर लगी फ्लेक्सी भी उड़ गई।
विज्ञापन
पूरनपुर। तेज हवा के साथ बारिश से खेतों में तैयार गेहूं की फसल गिरने और उसके ऊपर से बारिश होने पर किसान गेहूं की पैदावार पर असर पड़ने, भूसा का संकट होने की आशंका व्यक्त कर रहे हैं। शनिवार शाम को नगर सहित क्षेत्र मेंं तेज हवा के साथ बारिश हुई। रविवार सुबह भी हल्की बूंदाबांदी हुई। तेज हवा के साथ बारिश में कई खेतों में गेहूं की फसल गिर गई। गिरी फसल पर बारिश होने से किसान गेहूं की पैदावार कम होने, दाना काला होने और भूसा कम बनने की आशंका व्यक्त कर रहे है। संवाद