{"_id":"4873b2f576e70255e02aca886b99a5b4","slug":"rain-and-cold-winds-grew-cold-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश व ठंडी हवाओं से बढ़ी ठंड ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश व ठंडी हवाओं से बढ़ी ठंड
पीलीभीत।
Updated Fri, 11 Dec 2015 11:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में शुक्रवार को सीजन की पहली गलन वाली ठंड महसूस की गई। रात में हुई
विज्ञापन
बारिश से जहां ठिठुरन बढ़ी वहीं ठंडी हवाएं चलने से लोग परेशान दिखे। मौसम
के बदलते मिजाज के चलते सार्वजनिक स्थानों पर अन्य दिनों की अपेक्षा कम ही
लोगबाग दिखे।
जिले में बृहस्पतिवार रात बारिश से एकाएक ठंड का प्रकोप बढ़ गया। शुक्रवार सुबह से लेकर शाम तक आसमान में बादल छाए रहे। वहीं ठंडी हवाएं चलने से मौसम में ठिठुरन और गलन बढ़ गई।
शुक्रवार को अधिकतम तापमान 20.5 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम 17.2 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम के बदलते रुख के चलते बाजार व अन्य सार्वजनिक स्थलों पर अन्य दिनों की अपेक्षा कम लोग ही दिखे। अधिकतर लोग गर्म कपड़ों से ढककर ही बाहर निकले।
रेलवे व रोडवेज में घटी यात्रियों की संख्या
एकाएक मौसम में आए बदलाव के चलते रेलवे स्टेशन व बस स्टैंडों पर यात्रियों की संख्या में कमी देखी गई। इधर शुक्रवार को भी कुछ ट्रेनें मामूली रुप से लेट लतीफ रहीं।