{"_id":"697a509aa418dc1eeb0e8601","slug":"rain-and-clouds-increased-the-chill-lightning-made-people-cry-pilibhit-news-c-121-1-pbt1011-152650-2026-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: बारिश और बादलों ने बढ़ाई ठिठुरन... बिजली ने रुलाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: बारिश और बादलों ने बढ़ाई ठिठुरन... बिजली ने रुलाया
Wed, 28 Jan 2026 11:38 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Wed, 28 Jan 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
रमेश गंगवार
पीलीभीत। जिले में मौसम ने अचानक तीखा रुख अपना लिया है। मंगलवार देर शाम से शुरू हुई बारिश बुधवार सुबह तक जारी रही। इससे तापमान में गिरावट आई और ठंडक बढ़ गई।
बारिश के चलते कई इलाकों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई, इससे आम लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। मौसम के इस बदले मिजाज ने किसानों की चिंता भी बढ़ा दी है, लगातार बारिश से खेतों में खड़ी तिलहन की फसलों को नुकसान की आशंका जताई जा रही है।
तराई के इस जिले में तेज बारिश के साथ ही 15-16 किमी प्रति घंटा की गति से हवा चलती रही। इससे खेतों में तैयार हो रही सरसों, लाही की फसल गिर गई। इस कारण नुकसान होने की आशंका है। बारिश के कारण शहर में सड़कों व गलियों में सुबह तक जलभराव की समस्या बनी रही। इससे राहगीरों को आवागमन की दिक्कतों से जूझना पड़ा।
विज्ञापन
मौसम विभाग की ओर से एक व दो फरवरी को फिर आसमान पर बादल उमड़ने के साथ ही हल्की बारिश होने का अनुमान जताया है। बुधवार को सुबह भी आसमान पर बादल छाए रहे। साथ ही कुछ देर तक रिमझिम बारिश भी हुई। दोपहर में बादल छट गए और धूप खिली। इससे लोगों को राहत मिली। वहीं, बारिश से बिजली की व्यवस्था भी पूरी तरह लड़खड़ा गई। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।