फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   rail

यात्रियों की सुविधा के लिए आरक्षण विंडों का तीन घंटे समय बढ़ाया

Mon, 09 Aug 2021 12:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 09 Aug 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
rail
पीलीभीत। आरक्षण टिकट विंडो का समय तीन घंटा बढ़ा दिया गया है। अभी तक यह विंडो आठ घंटे के लिए खुलती थी। इससे यात्रियों को टिकट की बुकिंग के लिए शाम पांच बजे तक विंडो पर पहुंचना होता था। मगर अब यात्री सुबह आठ बजे से रात आठ बजे तक किसी भी समय टिकट की बुकिंग विंडों पर पहुंचकर करा सकते हैं।
विज्ञापन

ट्रेनों का संचालन सुचारु रूप से शुरू होने के बाद यात्रियों की सुविधाओं को बढ़ाया जाने लगा है। अभी तक जंक्शन पर आरक्षण विंडों सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक के लिए खुलती थी। इस पर एक कर्मचारी को तैनात किया जाता था। इसमें भी एक घंटे का लंच ब्रेक होने से यात्रियों के लिए आठ घंटा विंडो खुलती थी। मगर अब पूर्णागिरि के बाद त्रिवेणी एक्सप्रेस ट्रेन चलने से यात्री की आरक्षण विंडों पर भीड़ बढ़ने लगी है। इसी को देखते हुए रेलवे ने इस विंडों की समय सीमा बढ़ा दी है। अब इस पर दो शिफ्ट में कर्मचारी तैनात किए जाऐग। पहली शिफ्ट सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक और दूसरी दोपहर दो बजे से रात आठ बजे तक की है। इससे यात्री सुबह आठ बजे से रात आठ बजे तक किसी भी समय टिकट की बुकिंग करा सकते हैं। मुख्य वाणिज्य निरीक्षक पुष्प राज सिंह बताया कि यात्रियों की सुविधा को आरक्षण टिकट विंडों का समय बढ़ाया गया है। नौ अगस्त से यात्री सुबह आठ बजे से रात आठ बजे तक टिकट की बुकिंग करा सकते है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed