फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   rail

चार मार्च से बरेली-टनकपुर के बीच दौड़ेंगी पैसेंजर ट्रेनें

Mon, 01 Mar 2021 11:55 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 01 Mar 2021 11:55 PM IST
विज्ञापन
rail
पीलीभीत। लंबे इंतजार के बाद चार मार्च से बरेली-पीलीभीत-टनकपुर के बीच पैसेंजर ट्रेनों का संचालन शुरू होगा। इनमें एक जोड़ी पैसेंजर ट्रेन बरेली-पीलीभीत और एक जोड़ी पैंसेजर पीलीभीत-टनकपुर के बीच दौड़ेगी। इन ट्रेनों के संचालन संबंधी रेलवे बोर्ड ने अधिसूचना जारी कर दी। अभी तक इस रूट पर दो एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन हो रहा है। इससे रास्ते के यात्रियों को खासी दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन

मार्च 2020 में कोरोना संक्रमण फैलने पर सभी ट्रेनों को बंद कर दिया गया था। इसके बाद पहले त्रिवेणी एक्सप्रेस और इसके बाद पूर्णागिरि एक्सप्रेस का टनकपुर से संचालन शुरू हो गया। दोनों एक्सप्रेस ट्रेनों का पीलीभीत के बाद सीधे बरेली में स्टॉपेज है। इससे ललौरीखेड़ा, शाही, बिजौरिया, सेंथल, दोहना, भोजीपुरा, डिवनापुर स्टेशन और हाल्ट पर उतरने वाले यात्रियों को इस ट्रेन से कोई लाभ नहीं मिल रहा था। इस रूट पर पैसेंजर ट्रेनें चलाने के लिए कई माह पूर्व इज्जतनगर मंडल के अधिकारियों ने प्रस्ताव बनाकर रेलवे बोर्ड को भेजा था। मगर बोर्ड से अधिसचना जारी नहीं की गई थी।
विज्ञापन

सोमवार को रेलवे बोर्ड ने अधिसूचना जारी कर एक पैसेंजर ट्रेन नंबर 05339 दोपहर 14:45 बजे बरेली सिटी से पीलीभीत, पैसेंजर ट्रेन नंबर 05340 शाम 15:05 बजे पीलीभीत से बरेली सिटी के लिए और दूसरी पैसेंजर ट्रेन नंबर 05341 सुबह 07:15 बजे पीलीभीत से टनकपुर, पैसेंजर ट्रेन नंबर 05342 दोपहर 14:54 बजे टनकपुर से पीलीभीत के बीच चलाने की अनुमति दे दी है। इन दो जोड़ी ट्रेनों का संचालन चार मार्च से होगा। इन ट्रेनों के संचालन को लेकर सभी स्टेशनों पर तैयारी शुरू कर दी गईं है। अब एक्सप्रेस समेत इस रूट पर चार ट्रेनों को संचालन शुरू होगा। इससे यात्रियों को काफी सुविधा होगी। इस संबंध में पीआरओ राजेंद्र सिंह ने बताया कि अधिसूचना जारी हो गई है। ट्रेनों को निर्धारित समय से संचालन शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------------------------
पहली ट्रेन 05339/05340
-----------------------------------
ट्रेन नंबर 05339 बरेली से पीलीभीत की समय सारिणी
स्टेशन आने का समय जाने का समय
बरेली सिटी --- 14:45
इज्जतनगर 15:00 15:02
दोहना 15:11 15:12
भोजीपुरा 15:18 15:20
डिबनापुर 15:32 15:33
सेंथल 15:43 15:45
बिजौरियां 15:52 15:54
शाही 16:05 16:07
ललौरीखेड़ा 16:15 16:16
पीलीभीत 16:35 ---
000
ट्रेन नंबर 05340 पीलीभीत से बरेली की समय सारिणी
स्टेशन आने का समय जाने का समय
पीलीभीत ---- 15:05
ललौरीखेड़ा 15:13 15:14
शाही 15:20 15:22
बिजौरिया 15:29 15:31
सेंथल 15:38 15:40
डिबनापुर 15:46 15:47
भोजीपुरा 16:08 16:10
दोहना 16:14 16:15
इज्जतनगर 16:28 16:30
बरेली सिटी 16:55 ---
-------------------------------------
दूसरी ट्रेन 05341/05342
-------------------------------------
ट्रेन नंबर 05341 पीलीभीत से टनकपुर की समय सारिणी
स्टेशन आने का समय जाने का समय
पीलीभीत ---- 07:15
न्यूरिया हुसैनपुर 07:33 07:35
मझोला 07:44 07:46
खटीमा 07:59 08:03
चकरपुर 08:15 08:16
बनबसा 08:30 08:32
टनकपुर 09:00 ---
000
ट्रेन नंबर 05342 टनकपुर से पीलीभीत की समय सारिणी
स्टेशन आने का समय जाने का समय
टनकपुर --- 12:50
बनबसा 13:00 13:02
चकरपुर 13:12 13:13
खटीमा 13:17 13:22
मझोला 13:38 13:40
न्यूरिया हुसैनपुर 13:49 13:51
पीलीभीत 14:40 ---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed