फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   rail

बरेली रेल खंड के विद्युतीकरण का 21 फरवरी को सीआरएस करेंगे निरीक्षण

Wed, 17 Feb 2021 01:01 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 17 Feb 2021 01:01 AM IST
विज्ञापन
rail
पीलीभीत। बरेली रेल खंड पर विद्युतीकरण का काम पूरा हो चुका है। अब कार्य को परखने के लिए 21 फरवरी को रेल संरक्षा आयुक्त (सीआरएस) मोहम्मद लतीफ खान निरीक्षण करेंगे। निरीक्षण में सब कुछ ठीक रहा तो इस रूट पर जल्द ही यात्रियों को इलेक्ट्रिक ट्रेनों में सफर करने का मौका मिल सकता है। निरीक्षण को लेकर कार्यदाही संस्था और रेल प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन

बता दें कि कार्यदाही संस्था के अधिकारियों ने सौ की स्पीड से इलेक्ट्रिक लोको दौड़ाकर स्पीड ट्रायल भी कर लिया है। इसके बाद छह फरवरी को गोरखपुर मुख्यालय से आए चीफ इलेक्ट्रिक डायरेक्टर ने निरीक्षण किया था। निरीक्षण में कुछ खामियां मिलने पर तत्काल दुरुस्त कराने के निर्देश दिए थे। इसके बाद जल्द ही सीआरएस निरीक्षण के कयास लगाए जा रहे थे जो अब पूरे हो गए है। मंगलवार को इज्जतनगर मंडल को सीआरएस निरीक्षण की तारीख का पत्र मिल चुका है। इसमें सीआरएस मोहम्मद लतीफ खान बरेली से पीलीभीत के बीच विद्युतीकरण का निरीक्षण करेंगे। इसमें पावर हाउस, विद्युत लाइन, सिग्नल, ट्रेन चलाने के लिए पैनल रूम का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को जायजा लेंगे। इसके बाद स्पीड ट्रायल करेंगे। सीआरएस निरीक्षण की सूचना मिलने के बाद कार्यदाही संस्था और रेल प्रशासन तैयारियों में जुट गया है। सीआरएस निरीक्षण में सब कुछ ठीक रहा तो इस रूट पर जल्द ही ट्रेनों को संचालन शुरू हो जाएगा। इस संबंध में इज्जतनगर मंडल के पीआरओ राजेंद्र सिंह ने बताया कि सीआरएस निरीक्षण को लेकर पत्र मिला गया है। पत्र में 21 फरवरी को निरीक्षण की तारीख है।
विज्ञापन

पांच साल बाद इतिहास में दर्ज होगा एक और पल
मीटरगेज की ट्रेनों का संचालन बंद होने के बाद पूर्वोत्तर रेलवे की इस डिवीजन में बरेली-पीलीभीत के बीच आमान परिवर्तन का काम पूरा होने के बाद पहली बार 2016 में ब्रॉडगेज की पैसेंजर ट्रेनों का संचालन शुरू हुआ था। दो एक्सप्रेस ट्रेनों का तोहफा मिला था। अब इलेक्ट्रिक ट्रेनों पर सफर करने का मौका यात्रियों को जल्द ही मिलने जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed