फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   rail

आरपीएफ भवन में खामियां मिलने पर डीआरएम ने लगाई फटकार

Sun, 24 Jan 2021 12:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 24 Jan 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
rail
पीलीभीत। मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) आशुतोष पंत ने शनिवार को जंक्शन का निरीक्षण किया। आरपीएफ के नए भवन में की दीवारें जगह-जगह मोटी पतली और बीम तिरछा देख नाराजगी जताई। संबंधित ठेेकेदार और अधिकारियों को फटकार लगाई। उन्होंने साफ-सफाई, पैनल रूम, प्लेटफॉर्म की व्यवस्थाओं को देखा। करीब दो घंटे तक रुकने के बाद टनकपुर रवाना हुए।
विज्ञापन

सवा ग्यारह बजे डीआरएम निरीक्षण यान से पीलीभीत जंक्शन पहुंचे। अधिकारियों के काफिले के साथ स्टेशन का निरीक्षण करते हुए जीआरपी थाने आए। महिला हेल्प डेस्क को देखकर उन्होंने उसे पीछे हटवाने के जीआरपी इंस्पेक्टर को निर्देश दिए। उन्होंने शौचालय के रास्ते और दिव्यांग यात्रियों को शौचालय जाने के रास्ते को सही कराने को कहा। उन्होंने कई कक्षों का निरीक्षण करने के बाद पैनल रूम को देखा। उन्होंने आरपीएफ थाने के नए भवन का निरीक्षण किया। इसमें खामियां मिलने पर जिम्मेदार अफसरों की फटकार लगाई और तत्काल शुरू कराने के निर्देश दिए। ट्रेनों के संचालन की व्यवस्था, प्लेटफॉर्म, पानी व्यवस्था, जंक्शन पर चल रहे विद्युतीकरण कार्य, सिग्नल आदि को देखा। निरीक्षण के दौरान स्टेशन अधीक्षक कार्यालय को रिले रूम में शिफ्ट करने के निर्देश दिए। इसके बाद स्टेशन पर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देने के बाद टनकपुर के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन

दो फरवरी से शुरू होगा ट्रेनों का संचालन
दो फरवरी से ट्रेनों को संचालन शुरू हो रहा है। डीआरएम ने बरेली से टनकपुर तक व्यवस्थाओं का जायजा लेने को निरीक्षण किया। दो फरवरी से त्रिवेणी एक्सप्रेस ट्रेन चालू हो रही है, जबकि जनशताब्दी चलाने के लिए रैक भी आ चुका है। हालांकि जनशताब्दी का अभी टाइम टेबल नहीं आया। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही टाइम टेबल आने की उम्मीद है। इसके बाद जनशताब्दी एक्सप्रेस को चलाने के लिए झंडी मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डाकघर को लेकर नोटिस जारी करने के निर्देश
जंक्शन पर रेलवे के भवन में डाकघर का संचालन होता था। करीब चार साल से यह डाकघर बंद पड़ा है। शनिवार को निरीक्षण के दौरान डीआरएम ने स्टेशन अधीक्षक से इस संबंध में जानकारी की। उन्होंने डाक विभाग को नोटिस जारी कर इस संबंध में जवाब मांगने के निर्देश दिए। कहा कि यह स्पष्ट कराया जाए कि डाकघर को विभाग चालू करे या फिर भवन खाली करे।

जीआरपी इंस्पेक्टर ने की चहारदीवारी बनाने की मांग
जीआरपी इंस्पेक्टर नित्येंद्र कुमार शुक्ल ने आरपीएफ के कमांडेंट ऋषि पांडेय से सिपाहियों के आवासों के पीछे चहारदीवारी बनाए जाने की बात कहीं। इंस्पेक्टर ने बताया कि मेस और आवासों के पीछे चहारदीवारी नहीं है। इससे आवारा जानवर और सुअर घुस जाते है। इन जानवरों से दिक्कत होती है। पीछे कूड़ा भी पड़ा रहता है। इस पर कमांडेंट ने अधिकारियों से वार्ता कर जल्द चहारदीवारी करवाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed