फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Raids at medical stores in medium city magistrate

मझोला में मेडिकल स्टोर पर सिटी मजिस्ट्रेट का छापा

Mon, 02 Jan 2017 10:28 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Mon, 02 Jan 2017 10:28 PM IST
विज्ञापन
नशीली दवाएं बेचने की शिकायत पर सिटी मजिस्ट्रेट ने टीम के साथ मझोला स्थित जनता मेडिकल स्टोर पर छापा मारा। सिटी मजिस्ट्रेट के साथ पहुंची टीम ने पांच दवाओं के नमूने लिए। कुछ कागजात भी कब्जे में लिए हैं। मझोला कस्बा स्थित जनता मेडिकल स्टोर पर नशीली दवाएं खुलेआम बेचे जाने की शिकायत डीएम को मिली थी। उन्होंने इसकी जांच सिटी मजिस्ट्रेट को दी थी। डीएम के निर्देश पर सोमवार को दोपहर सिटी मजिस्ट्रेट राजित राम प्रजापति ने अतिरिक्त मजिस्ट्रेट सूरज यादव, ड्रग इंस्पेक्टर बविता रानी, पवन कुमार के साथ जनता मेडिकल स्टोर पर छापा मारा। टीम ने दुकान में रखी दवाएं चेक कीं। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि मेडिकल स्टोर पर थोक दवा बिक्री का लाइसेंस है, लेकिन दवाओं की फुटकर बिक्री भी की जा रही थी। दवाइयों की बिक्री के अभिलेख अधूरे पाए गए, जिन्हें कब्जे में ले लिया गया। जांच के दौरान पांच दवाएं संदिग्ध मिलीं, जिनके नमूने लिए गए। करीब दो घंटे तक चली इस कार्रवाई के चलते कस्बे के अन्य मेडिकल स्टोर और बिना डिग्री के चल रहीं चिकित्सा की दुकानें बंद हो गई। ड्रग इंस्पेक्टर बविता रानी ने बताया कि टीम में बरेली व बदायूं के ड्रग इंस्पेक्टर भी शामिल रहे। दवाइयों के नमूने जांच को भेजे जाएंगे। जांच रिपोर्ट मिलने और अभिलेखों की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed