{"_id":"57c1d7054f1c1ba435d4f6cb","slug":"radhavpur-the-village-panchayat-firing-getaway","type":"story","status":"publish","title_hn":"राधवपुर गांव में पंचायत के दौरान फायरिंग, भगदड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राधवपुर गांव में पंचायत के दौरान फायरिंग, भगदड़
पीलीभीत, ब्यूरो
Updated Sat, 27 Aug 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन माह पूर्व पशु चोरी के एक मामले में सुलह कराने के लिए नेपाल बार्डर से सटे राधवपुरी गांव में की जा रही पंचायत में दोनों पक्षों की तल्खी के बाद मामला तूल पकड़ गया। आरोपी पक्ष के एक युवक ने सुलह को नकारते हुए अचानक तीन हवाई फायर कर दिए। इससे पंचायत स्थल पर भगदड़ मच गई। घटना की जानकारी मिलने पर हजारा पुलिस गांव पहुंची। फायरिंग की पुष्टि होने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
हजारा क्षेत्र के धर्मपुरी निवासी अमरीक सिंह के जंगल से आधा दर्जन पशु चोरी हो गए थे, जिसका एक आरोपी मंगू जेल में बंद है और दूसरा फरार है। आरोप था कि जानवर चोरी करने के बाद शेरपुर के एक कसाई को बेच दिए गए थे। इसके बाद से दोनों पक्षों के बीच विवाद बना हुआ था। ऐसे में दोनों के बीच सुलह कराने के लिए शुक्रवार रात को नेपाल बार्डर से सटे राधवपुरी गांव में एक पंचायत का आयोजन किया गया था। काफी देर तक दोनों पक्षों के बीच समझौता कराने के लिए संभ्रात नागरिक जद्दोजहद करते रहे। किसी बात को लेकर आरोपी पक्ष के लोग बिफर गए। आरोप है कि आरोपी पक्ष की ओर से आए एक युवक ने तमंचा निकालकर हवाई फायरिंग शुरू कर दी। लगातार तीन फायर किए गए। गोली चलते ही पंचायत में भगदड़ मच गई। हर कोई अपनी जान बचाने के लिए भाग खड़ा हुआ। इधर, गांव में गोली की आवाज सुनकर लोग सहम गए। इसकी जानकारी पर पुलिस बल को मौके पर भेजा गया, लेकिन पुलिस औपचारिकता कर लौट गई। सुबह मामला दोबारा गरमाने पर एसओ हजारा जसपाल सिंह पुलिस टीम के साथ गांव पहुंच गए। पूरे मामले की जानकारी जुटाई गई। इसमें फायरिंग करने वाले का नाम भी पुलिस को बताया गया, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।
000
पशु चोरी को लेकर पंचायत हो रही थी। इसमें एक युवक के गोली चलाने की बात प्रकाश में आई है। गांव जाकर पूरे प्रकरण की जानकारी जुटाई गई है। तहरीर मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
- जसपाल सिंह ग्वाल, एसओ हजारा