फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Question: How many siberian birds were hunted... four or twenty

सवाल : कितने साइबेरियन पक्षियों का शिकार हुआ... चार या बीस

Sun, 06 Mar 2022 12:34 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 06 Mar 2022 12:34 AM IST
विज्ञापन
Question: How many siberian birds were hunted... four or twenty
कलीनगर। साइबेरियन पक्षियों के शिकार के मामले में बराही रेंजर खुद के ही दिए बयानों से सवालों के घेरे में आ गए। दो दिन पूर्व शिकार के आरोप में पकड़े गए आरोपी के खिलाफ विभागीय केस दर्ज करने के बाद एक लाख जुर्माना वसूलकर उसे छोड़ दिया गया। डिप्टी डायरेक्टर नवीन खंडेलवाल ने बीस से अधिक साइबेरियन पक्षी के शव बरामद होने की बात कही। वहीं, बराही रेंजर चार पक्षियों के शिकार की बात कह रहे हैं। हालांकि शनिवार को फोटो वायरल होने के बाद पक्षियों की संख्या बीस से अधिक स्पष्ट हो रही है।
विज्ञापन

टाइगर रिजर्व की बराही रेंज अवैध घुसपैठ, मछली शिकार के मामलों में हमेशा सुर्खियों में रही है। मछली की आड़ में साइबेरियन पक्षियों के शिकार के मामले भी सामने आते रहे हैं। गुरुवार को नौजल्हा वन चौकी के स्टाफ ने सूचना के बाद डैम क्षेत्र के महाराजपुर गांव की सीमा में घेराबंदी कर एक आरोपी को मौके पर पकड़ा था। मारे गए साइबेरियन पक्षियों के चार शव बरामद होने की बात कही गई थी। चर्चा थी कि शिकार में लिप्त चार अन्य आरोपी मौके से भाग गए। जिनके पास अन्य पक्षी भी मौजूद थे। दो दिन तक मामले को पूछताछ के नाम पर मामले को छिपाया गया।
विज्ञापन

बराही रेंजर चार साइबेरियन पक्षियों के शिकार के साथ एक ही व्यक्ति के शामिल होने का दावा करते रहे। इधर मामला सुर्खियों में आया तो अफसर गंभीर हुए। शनिवार को मामले में विभागीय केस दर्ज कर एक लाख रुपये का जुर्माना वसूल कर आरोपी महाराजपुर निवासी सनातन चौधरी को छोड़ दिया गया। शनिवार को सोशल मीडिया पर भी मामले से जुड़ा एक फोटो वायरल हुआ। जिसमें एसएसबी और वन कर्मचारियों की मौजूदगी में आरोपी और बरामद साइबेरियन पक्षियों के शव रखे हैं। उसमें शवों की संख्या 20 से अधिक स्पष्ट दिखाई दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed