{"_id":"64b199420c3867468a0ce354","slug":"quality-tested-by-conducting-examination-of-girl-students-of-kasturba-gandhi-vidyalaya-pilibhit-news-c-121-1-pbt1001-1083-2023-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: कस्तूरबा गांधी विद्यालय की छात्राओं की परीक्षा कराकर परखी गुणवत्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: कस्तूरबा गांधी विद्यालय की छात्राओं की परीक्षा कराकर परखी गुणवत्ता
Sat, 15 Jul 2023 12:21 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Sat, 15 Jul 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
कस्तूरबा गांधी स्कूल में चल रही परीक्षा का जायजा लेते बीएसए । संवाद
पीलीभीत। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में शुक्रवार को निपुण एसेसमेंट टेस्ट (नैट) का आयोजन किया गया। बीएसए ने स्कूलों मेेंं पहुंचकर इसका निरीक्षण किया। छात्राओं को परीक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण निर्देश भी दिए। वार्डन को निर्देशित किया कि परीक्षा की पारदर्शिता और गोपनीयता बनाए रखें।
कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय मरौरी में 100 छात्राओ के सापेक्ष 95 उपस्थित पाई गईं। नगर कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में 100 के सापेक्ष 93 छात्राएं परीक्षा में शामिल हुईं। इसमें कक्षा छह में हिन्दी, गणित, कक्षा सात में विज्ञान और गणित और कक्षा आठ में विज्ञान व गणित की परीक्षा हुई। इसके बाद बीएसए अमित सिंह ने कंपोजिट विद्यालय डोरीलाल, भीमसेन, नगर क्षेत्र पीलीभीत का निरीक्षण किया।
विद्यालय के दिव्यांग शौचालय में गंदगी मिली तो हैंडिल एवं रेलिंग नहीं थी। जिसे नियमानुसार दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। प्रधानाध्यापक समेत समस्त स्टाफ को यह भी निर्देशित किया गया की छात्राओं को प्रतिदिन गृह कार्य दिया जाए एवं उसे अगले दिन प्राथमिकता पर चेक किया जाए। छात्रों को प्रतिदिन ड्रेस में आने के लिए प्रेरित करें।