{"_id":"5787d1f14f1c1b027d13f884","slug":"quad-bike-rider-collision-death-of-a-worker","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार मजदूर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार मजदूर की मौत
पीलीभीत, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jul 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
असम हाइवे पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे उस पर सवार मजदूर की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
सुनगढ़ी क्षेत्र की राजीव कॉलोनी निवासी एफसीआई के पल्लेदार मोहम्मद नूर का 19 वर्षीय बेटा हुसैन उर्फ मुन्ना मजदूरी करता था। गुरुवार सुबह वह बाइक से काम के सिलसिले में असम चौराहा गया था। काम निपटाकर घर लौटते वक्त चौराहा से कुछ आगे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में मुन्ना गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर भीड़ लग गई। आसाम चौकी प्रभारी इंद्रजीत सिंह भदौरिया भी मौके पर पहुंच गए। मुन्ना को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया। घरवाले वहां से मुन्ना को एक निजी अस्पताल ले जा रहे थे तभी रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
एफसीआई के पल्लेदारी मोहम्मद नूर के पांच बेटों में मुन्ना तीसरे नंबर का था। मुन्ना घर से जल्दी लौट आने की बात कहकर निकला था। उसकी हादसे में मौत की खबर मिली तो परिवार में कोहराम मच गया।