फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   PWD Minister Jitin Prasad saw the land for the construction of the bridge

Pilibhit News: लोनिवि मंत्री जितिन प्रसाद ने देखी पुल निर्माण के लिए जमीन

Thu, 17 Aug 2023 12:09 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Thu, 17 Aug 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
PWD Minister Jitin Prasad saw the land for the construction of the bridge
धनाराघाट पुल के मेप को देखते लोक निर्माण विभाग मंत्री जितिन प्रसाद । संवाद
पूरनपुर। शारदा नदी के धनाराघाट पर बनने वाले पुल के लिए 15 अगस्त को लोनिवि मंत्री जितिन प्रसाद ने जमीन देखी। उन्होंने कहा कि प्रस्तावित जगह ठीक है। इस बात का ध्यान रखा जाए कि ग्रीन बेल्ट को ज्यादा नुकसान न हो। धनराशि की कमी आड़े नहीं आने दी जाएगी। वन विभाग से जल्द एनओसी ली जाएगी।
विज्ञापन

लोनिवि मंत्री ने कहा कि पुल निर्माण के लिए मुख्यमंत्री से अनुमोदन मिल चुका है, लेकिन अभी तमाम प्रक्रिया पूरी होनी हैं। इसलिए खुद पुल बनने का स्थान देखने आए हैं। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि रिपोर्ट तैयार कर लें, ताकि वन विभाग से एनओसी में दिक्कत न हो। इससे पहले उन्होंने शारदा नदी किनारे पहुंचकर पुल बनने के स्थान की जानकारी ली। हालांकि नदी के उफान पर होने से वह बहुत आगे नहीं जा सके।
विज्ञापन

बाद में सेतु निगम के मुख्य परियोजना निदेशक केएन ओझा, उप परियोजना प्रबंधक जितेंद्र कुमार से जानकारी लेकर पुल का नक्शा देखा। इस दौरान एमएलसी सुधीर कुमार, विधायक बाबूराम पासवान, नगर पालिका चेयरमैन शैलेंद्र गुप्ता, ब्लाक प्रमुख पुत्र आशुतोष दीक्षित, भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह, उपाध्यक्ष प्रफुल्ल मिश्रा, गुरभाग सिंह, एसडीएम राजेश शुक्ला आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

०००००००
बाढ़ पीड़ितों ने मांगा मुआवजा
चंदिया हजारा के प्रधान वासुदेव कुंडू के नेतृत्व में गांव के कई लोग नदी के तट पर लोनिवि मंत्री से मिले। पीडि़तों ने दो महीने से नदी के कहर की जानकारी दी। फसलों और घरों को हुए नुकसान का मुआवजा दिलाने की मांग की। लोनिवि मंत्री ने एसडीएम राजेश शुक्ला को बाढ़ पीडि़तों की समस्या का समाधान कराने के निर्देश दिए।

०००००
सड़क निर्माण के लिए सौंपा ज्ञापन
लोनिवि मंत्री का मुस्लिम बहुल गांव शेरपुर के अलावा जगह-जगह स्वागत किया गया। शेरपुरकलां के लोगों ने जर्जर हो चुके धनाराघाट और शेरपुर सिमरिया रोड के निर्माण की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed