फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   putla dahan

भाजपा ने फूंका बरेली प्रशासन का पुतला

Mon, 09 Feb 2015 12:13 AM IST
पीलीभीत।
पीलीभीत। Updated Mon, 09 Feb 2015 12:13 AM IST
विज्ञापन
putla dahan
 फरीदपुर में नाबालिग लड़की के साथ हुए दुराचार के मामले की भाजपा ने निंदा की है। पार्टी ने प्रदेश सरकार को बर्खास्त करने की मांग करते हुए बरेली प्रशासन का पुतला फूंका।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष सुरेश गंगवार के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ता रंगीलाल चौराहे पर एकत्र हुए। जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश में महिलाओं पर अत्याचार लगातार बढ़ रहे हैं और प्रदेश सरकार इन्हें रोकने में फेल साबित हो रही है। बदायूं के बाद अब फरीदपुर में हुई घटना से स्पष्ट है कि तंत्र निरंकुश हो चुका है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने घटना के लिए बरेली प्रशासन को जिम्मेदार मानते हुए पुतला दहन किया और प्रदेश सरकार को बर्खास्त करने की मांग कर राज्यपाल से संबोधित ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष राकेश सिंह, तुलाराम लोधी, कुश कुमार वर्मा, रामकुमार शर्मा, भाजयुमो जिलाध्यक्ष गौरव अवस्थी, हर्षवर्धन पांडेय, नवीन सिंह, सुरेश कौशल, शिवम मिश्रा, विश्वजीत त्रिवेदी, सईद अहमद, भीमसिंह चौहान, लोकेश राजपूत, रोहित लोधी, दीपक सिंह, विनीत शुक्ला, अरविंद कुमार, कमल कुमार सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed