फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Purnpur highest, lowest voter Barkheda

पूरनपुर में सबसे ज्यादा, बरखेड़ा में सबसे कम वोटर

Thu, 05 Jan 2017 11:58 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Thu, 05 Jan 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
जिले के चार विधानसभा क्षेत्रों में सबसे अधिक मतदाता पूरनपुर और सबसे कम मतदाता बरखेड़ा विधानसभा क्षेत्र में हैं। पूरनपुर में पुरुष मतदाताओं की संख्या भी अन्य विधानसभा क्षेत्रों से अधिक है जबकि महिला मतदाताओं की संख्या पीलीभीत विधानसभा क्षेत्र में सबसे ज्यादा है। नेपाल और उत्तराखंड की सीमा से सटे तराई के इस जिले में चार विधानसभा पीलीभीत, बरखेड़ा, पूरनपुर और बीसलपुर हैं। चारों विधानसभा क्षेत्रों में कुल 13,86,940 मतदाता हैं। इनमे सबसे अधिक 368517 मतदाता पूरनपुर (सुरक्षित) विधानसभा क्षेत्र में हैं। इसमे 199230 पुरुष और 169267 महिला मतदाता हैं। सबसे कम 303051 मतदाता बरखेड़ा विधानसभा क्षेत्र में हैं। यहां पुरुष मतदाताओं की संख्या 163529 व महिला मतदाताओं की संख्या 139512 है। पीलीभीत विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 367673 है। यहां सर्वाधिक 171524 महिला मतदाता हैं। यहां पुरुष मतदाताओं की संख्या 196121 है। जिले की चौथी विधानसभा बीसलपुर में कुल 347699 मतदाता हैं। जिनमे 160253 महिला और 187438 पुरुष मतदाता हैं। जिले की चारों विधानसभा क्षेत्रों में 64 थर्ड जेंडर (किन्नर) मतदाता भी हैं। इसमें सर्वाधिक 28 किन्नर मतदाता पीलीभीत में हैं। इसके अलावा बरखेड़ा में 10, पूरनपुर में 18 और बीसलपुर में आठ मतदाता हैं।
विज्ञापन

13,565 युवा पहली बार करेंगे मतदान
पीलीभीत। गुरुवार को जिला प्रशासन की ओर से जो अनंतिम मतदाता सूची जारी की गई उसके मुताबिक जिले में कुल 13,86,940 मतदाता हैं। इसमें 13565 मतदाता 18 से 20 साल के बीच में हैं। विधान सभा चुनाव की सूची में इन मतदाताओं का नाम पहली बार शामिल किया गया है। पूरनपुर विधानसभा क्षेत्र में इस बार सर्वाधिक 4090 युवा मतदाता बनाए गए हैं। पीलीभीत में 2791, बरखेरा में 3307 और बीसलपुर में 3777 युवा मतदाता बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed