{"_id":"5715158a4f1c1b436e8b475c","slug":"purchasing-center-without-record-found-22-bag-of-wheat","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रय केंद्र पर बिना रिकार्ड के मिला 22 बोरा गेहूं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रय केंद्र पर बिना रिकार्ड के मिला 22 बोरा गेहूं
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
Updated Mon, 18 Apr 2016 10:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गेहूं खरीद व्यवस्था की हकीकत परखने को एडीएम अजयकांत सैनी ने सोमवार को मंडी के क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया। इसमें यूपीएसएस के एक केंद्र पर गेहूं के 22 बोरा अधिक मिलने पर उन्होंने केंद्र प्रभारी का जवाब तलब किया है।
जिले में सरकारी खरीद के नाम पर चल रही धांधली का नमूना सोमवार को एडीएम के निरीक्षण में सामने आया। मंडी में निरीक्षण के दौरान एडीएम के साथ मौजूद अतिरिक्त मजिस्ट्रेट श्रद्धा शांडिल्यायान ने यूपीएसएस के क्रय केंद्र पर स्टाक का मिलान किया, जिसमें अंतर आया। इस पर अतिरिक्त मजिस्ट्रेट ने स्वयं बोरों की गिनती की। दोबारा गिनती में भी 22 बोरे अधिक मिलने पर डीएम ने क्रय केंद्र प्रभारी अरूण कुमार की फटकार लगाई और केंद्र प्रभारी का जवाबतलब किया। इसके बाद उन्होंने मंडी के अन्य क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया, जिसमें अभिलेख एवं स्टाक आदि ठीक मिले। एडीएम ने बताया कि भ्रमित करने को बोरों का स्टाक अव्यवस्थित तरीके से किया गया था जिससे गिनती करने में बोरों की सही संख्या पता करना ही मुश्किल हो रहा था। उन्होंने बताया कि निरीक्षण के दौरान क्रय केंद्र पर मौजूद किसानों से भी खरीद की जानकारी की गई। इस मौके पर सभी क्रय एजेंसियों के जिला प्रबंधक एवं डिप्टी आरएमओ कार्यालय के सोनू सक्सेना सहित कई अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे।